T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का बिगुल बज चुका है। 2 जून से इस टूर्नामेंट की शुरुआत यूएसए और कनाडा के बीच खेले जाने वाले मैच से हो जाएगी। इस बार विश्व कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से मिलकर कर रहे हैं। वहीं टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले टीम इंडिया 1 जून यानी आज अपना एकमात्र वार्मअप मुकाबला बांग्लादेश के साथ खेलेगी। वहीं विश्व कप से पहले फैंस के मन में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होने वाली है?
वार्मअप मैच में प्लेइंग इलेवन चुनने का आखिरी मौका
इस विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में कई नए खिलाड़ियों को पहली बार शामिल किया गया है। कई खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में खेलते हुए दिखाई देंगे। विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने से पहले टीम इंडिया के पास अपनी प्लेइंग इलेवन को अंतिम रूप देने का आखिरी मौका होगा। बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच में जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग में उन पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं।
क्या दो परफेक्ट स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम इंडिया?
टीम इंडिया में इस बार चार स्पिन गेंदबाज शामिल है। जिसमें युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल हैं। अब देखने वाली बात होगी क्या कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में दोनों परफेक्ट स्पिनर्स युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के साथ उतरेंगे।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के एक मैच में इस टीम ने जड़े हैं सबसे ज्यादा रन, Top 5 की लिस्ट में टीम इंडिया का नाम शामिल
2 विकेटकीपर्स, किसको मिलेगा मौका?
इस बार टीम इंडिया में 2 विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। जिसमें ऋषभ पंत और संजू सैमसन शामिल है लेकिन प्लेइंग इलेवन में इनमें से एक विकेटकीपर बल्लेबाज ही खेलता हुआ दिखाई देगा। हालांकि पंत के खेलने के चांस ज्यादा बताए जा रहे हैं।
भारत के पास 4 ऑलराउंडर्स
इस बार टीम इंडिया के पास चार ऑलराउंडर्स हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल हैं। जिनमें से प्लेइंग इलेवन में उपकप्तान हार्दिक और रवींद्र जडेजा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC के लिए कितनी तैयार टीम इंडिया, ताकत से कमजोरी तक…अनुभव से आंकड़े तक सब देखें
ये भी पढ़ें:- विराट या यशस्वी…पूर्व BCCI अध्यक्ष ने बताया, T20 WC में किसे आना चाहिए ओपनिंग
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
27 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines