T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम के लिए कौन ओपनिंग करेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी सलाह दे चुके हैं कि रोहित शर्मा के साथ भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को ओपनिंग करने आना चाहिए, इसके अलावा कुछ दिग्गज यह भी सलाह दे रहे हैं कि रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को टीम के लिए ओपनिंग करनी चाहिए। इस कड़ी में पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने सौरव गांगुली ने क्लियर कर दिया है कि भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ किसे ओपनिंग आना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- एक्शन…थ्रिलर…रोमांच एक ही मैच में सबकुछ, जानें T20 WC 2007 का फाइनल कैसे जीता था भारत
ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर फंसा पेंच
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। इस मैच के लिए भारतीय टीम अभी से तैयार है। आयरलैंड वैसे तो भारत के लिए आसान लक्ष्य है, लेकिन जिस मैच के लिए करोड़ों फैंस महीनों से नहीं, बल्कि वर्षों से इंतजार करते हैं, वह मैच है भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच। विश्व कप में टीम इंडिया किस ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरती है, यह भी बड़ा सवाल है। इस कड़ी में पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया की टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा के साथ किसे ओपनिंग करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- क्या T20 WC 2024 से पहले एक-दो नहीं…कुल 3 ग्रुपों में बंटी टीम इंडिया? जानें किस ग्रुप में कौन खिलाड़ी
इस खिलाड़ी को करनी चाहिए ओपनिंग
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि मैं चाहता हूं विश्व कप में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को ही ओपनिंग करना चाहिए। कोहली ने आईपीएल 2024 के सेकंड हाफ में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है, वह काफी कमाल का है। मैं चाहता हूं कि कोहली ने आईपीएल में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, वह विश्व कप में भी उसी अंदाज में बल्लेबाजी करे। विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं, लेकिन अगर उन्हें टीम इंडिया के लिए बेहतर करना है, इसके लिए उन्हें स्वतंत्र तरीके से खेलना चाहिए। बता दें कि सौरव गांगुली ने यह बयान रेव स्पोर्ट से बात करते हुए दिया है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
25 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines