T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के आगाज से पहले आज टीम इंडिया को अपना एकमात्र वॉर्मअप मैच खेलना है। यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ यूएसए के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली खेलते नजर आएंगे या फिर नहीं, यह अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच खबर आ रही है कि आईपीएल 2024 में शुरू हुई गुटबाजी अब आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भी देखने को मिल रही है। बता दें कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस में खूब गुटबाजी देखने को मिली थी, जिसमें रोहित और हार्दिक अलग-अलग ग्रुपों में बंट गए थे।
हार्दिक और रोहित का अलग ग्रुप
आईपीएल में शुरू हुई गुटबाजी का असर टीम इंडिया में भी देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों के हाव-भाव और साथ घूमने फिरने को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय टीम एक, दो नहीं, बल्कि कुल 3 ग्रुप में बंट गई है। इसका बुरा प्रभाव विश्व कप के मैचों में देखने को मिल सकता है। एक ग्रुप में रोहित शर्मा और उनके साथ कई अन्य खिलाड़ी हैं, इसके अलावा दूसरे ग्रुप में हार्दिक पांड्या और उनके साथ कई अन्य खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक ग्रुप उन खिलाड़ियों का भी है, जो दोनों में से किसी ग्रुप में शामिल नहीं हैं। हालांकि इस खबर की पुष्टी नहीं की गई है।
इस वीडियो में देखें पूरी रिपोर्ट…