T20 World Cup 2024 Team India: टीम इंडिया लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। उससे पहले टीम इंडिया का एक लीग मैच बचा हुआ है। जो टीम इंडिया को फ्लोरिडा में कनाडा के साथ खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया सुपर-8 के मुकाबले खेलेगी। वहीं सुपर-8 के मैचों से पहले टीम इंडिया की थोड़ी चिंता जरूर बढ़ने वाली है और ये चिंता वेस्टइंडीज में होने वाले मैचों को लेकर है। कनाडा के बाद टीम इंडिया के सुपर-8 के सभी मुकाबले वेस्टइंडीज में होंगे।

वेस्टइंडीज में भारत ने नहीं खेला कोई मैच

दरअसल टीम इंडिया ने अभी तक विश्व कप में अपने सभी मैच अमेरिका में ही खेले हैं। आखिरी लीग मैच भी टीम इंडिया को यूएसए में ही खेलना है। इसके बाद सुपर-8 के सभी मैच टीम इंडिया को वेस्टइंडीज में खेलने हैं। सुपर-8 में टीम इंडिया के तीन मुकाबले बांग्लादेश, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से होने हैं। ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कौन सहवाग? शाकिब अल हसन का पूर्व भारतीय दिग्गज पर पलटवार, Video Viral जहां एक तरफ इस टूर्नामेंट में ये तीनों टीमें वेस्टइंडीज की पिचों पर अपने-अपने मैच खेल चुकी है तो वहीं टीम इंडिया ने अभी तक वेस्टइंडीज में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। जो कहीं न कहीं रोहित एंड कंपनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। टीम इंडिया ने अपने सभी मुकाबले न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम पर ही खेले हैं। जहां पर गेंदबाजों को भरपूर मदद मिल रही थी।

सुपर-8 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल तय

सुपर-8 में अभी तक पांच टीम पहुंच चुकी है। वहीं टीम इंडिया का भी सुपर-8 के लिए शेड्यूल लगभग तय हो चुका है। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया को A1 का दर्जा मिला है जिसके बाद टीम इंडिया का मुकाबला B2, C1 और D2 टीमों से होने वाला है। टूर्नामेंट में C1 अफगानिस्तान, B2 ऑस्ट्रेलिया और D2 बांग्लादेश के होने की संभावना है। ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 में ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का शेड्यूल, कब, कहां किससे होगा मुकाबला ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया का सुपर-8 में इस टीम से हो सकता है दूसरा मैच, सामने आया अनोखा समीकरण