T20 WC 2024: चार टीमों को लेकर 3 द‍िग्‍गजों की भव‍िष्‍यवाणी, ये Teams बनाएंगी सेमीफाइल में जगह

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 की जंग का आगाज हो गया है। भारत समेत टूर्नामेंट की 8 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं। इस बीच पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के कयास लगाए हैं।

T20 World Cup 2024 Super-8 Teams

T20 World Cup 2024 Super-8 Teams

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज का सफर खत्म हो चुका है। टूर्नामेंट में अब सुपर-8 की जंग का आगाज हो गया है। सुपर-8 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और USA के बीच भिड़ंत होगी। इनमें अच्छा प्रदर्शन करने वाली 4 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। सुपर-8 में पहुंचने वाली ये आठों टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इस बीच क्रिकेट प्रशंसक सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के कयास लगा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने भी अपने कयास जाहिर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेल स्टेन ने इंग्लैंड को रखा बाहर

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। डेल स्टेन के ये कयास इसलिए चौंका रहे हैं क्योंकि उन्होंने सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों में इंग्लैंड को जगह नहीं दी है। जबकि इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त देकर अच्छे नेट रन रेट से सुपर-8 की शुरुआत की है। इंग्लैंड टी20 की मौजूदा चैंपियन भी है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikhil Uttamchandani (@nikuttam)

विज्ञापन

शॉन पोलाक ने भी चौंकाया

शॉन पोलाक ने भी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम के नाम चौंकाने वाले बताए हैं। उन्होंने भी इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर बताया है। शॉन पोलाक के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में ग्रुप-1 से भारत और ऑस्ट्रेलिया एवं ग्रुप-2 से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डैनी मॉरिसन

न्यूजीलैंड के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अपने कयास में इंग्लैंड की टीम को शामिल किया है। डैनी मॉरिसन के अनुसार सेमीफाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम पहुंच सकती है। डैनी मॉरिसन ने सेमीफाइनल की दौड़ से साउथ अफ्रीका को बाहर बताया है। साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में USA को हराकर दमदार शुरुआत की है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इन खिलाड़ियों की भविष्यवाणी कितनी सच साबित होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ