T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज के मैच खत्म हो चुके हैं। टूर्नामेंट में कल रात 8 बजे से (भारतीय समयानुसार) सुपर-8 ग्रुप के मैच खेले जाएंगे। इस ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी। सुपर-8 का पहला मैच USA और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। वहीं, USA ने पाकिस्तान जैसी टीम को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया है और टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया है। साउथ अफ्रीका भले ही इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हो लेकिन USA की टीम उसे चुनौती दे सकती है। USA ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस टूर्नामेंट मे बड़ी उपलब्धि बटोरी है और सुपर-8 तक का रास्ता तय किया है।
Big Match
Coming up Next the big Match
Wednesday 19th June. #USAvsSA #USAvSA pic.twitter.com/NmwKOff8fH
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले लड़खड़ाई अफगानिस्तान, हार के विलेन बन गए ये 5 खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- लौट आया असली T20 का रोमांच! 6 गेंद पर कूट दिए 36 रन, निकोलस पूरन ने दोहरा दिया युवराज वाला कारनामा
क्यों साउथ अफ्रीका के लिए चुनौती बनेगा USA
सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका और USA का आमना-सामना हो रहा है। दोनों ही टीमों ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ कोई मैच नहीं खेला है। एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होने वाले इस मैच में कौन सी टीम को जीत मिलेगी, इसका आकलन कर पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। USA ने पाकिस्तान और कनाडा को इस टूर्नामेंट में शिकस्त दी है। साथ ही भारतीय टीम को भी USA ने काफी चुनौती दी थी। मजबूत बल्लेबाजी क्रम के बावजूद USA के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने 111 रन के मामूली से लक्ष्य को पाने के लिए 19 ओवर तक का समय लिया था। वहीं, दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की टीम है जिसे नेपाल और बांग्लादेश ने हाल ही में चुनौती दी है। ऐसे में USA के प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि वह साउथ अफ्रीका को आसानी से मैच नहीं जीतने देगा। USA के गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को अपना शानदार प्रदर्शन करना होगा, वरना सुपर-8 में भी साउथ अफ्रीका को उलटफेर का शिकार होना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: – वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में कहीं छेड़खानी तो नहीं, टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया का मैच क्यों?
कैसा रहा साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की है। टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से और दूसरे मैच में नीदरलैंड को 4 विकेट से हराया था। इसके बाद टीम ने अगले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ महज 4 रन से जीत हासिल की। टीम ने ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच नेपाल के साथ खेला। इस मैच में भी साउथ अफ्रीका को संघर्ष के बाद जीत हासिल हुई। टीम ने महज 1 रन से इस मैच को जीता। नेपाल व बांग्लादेश की टीम से मिली संघर्ष भरी जीत साउथ अफ्रीका को सुपर-8 में परेशान कर सकती है। साउथ अफ्रीका हर हाल में ये मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी राह आसान करना चाहेगी। साउथ अफ्रीका को सुपर-8 के अन्य 2 मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सुपर-8 से पहले लड़खड़ाई अफगानिस्तान, हार के विलेन बन गए ये 5 खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- लौट आया असली T20 का रोमांच! 6 गेंद पर कूट दिए 36 रन, निकोलस पूरन ने दोहरा दिया युवराज वाला कारनामा
USA का कैसा रहा सफर
USA की टीम ने इस वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया है। टीम ने पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीम को हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया और सुपर-8 में एंट्री ली। USA ने ग्रुप स्टेज में कनाडा के खिलाफ पहले मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की। इसके बाद USA ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया। अगले मैच में USA को भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा। टीम का अंतिम मैच आयरलैंड के खिलाफ होना था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया। USA ने टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह साउथ अफ्रीका के लिए चुनौती बन सकता है। साउथ अफ्रीका ने जिस तरह नेपाल और बांग्लादेश के खिलाफ संघर्ष किया उसे देखते हुए माना जा रहा है कि ये मैच कड़ी टक्कर का होगा।
ये भी पढ़ें:- Video: सड़क पर हाथापाई करने लगा ये पाकिस्तानी गेंदबाज, वायरल हो रहा वीडियो
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में टीम इंडिया के सामने अब ये सबसे बड़ी परेशानी, देखिए क्या बोले कप्तान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
33 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
53 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines