T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप का रोमांच अपने चरम पर है। इस बार विश्व कप में 20 टीमें खेल रही है। वहीं सुपर-8 के मुकाबलों से पहले कई छोटी टीमों ने अपने-अपने शानदार प्रदर्शन से चौंकाया है। विश्व कप में अभी तक 21 मैच खेले जा चुके हैं। जिसके बाद एक टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है, जबकि अब 10 टीमों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इन 10 टीमों में 3 बड़ी टीमों के नाम भी शामिल है।
ओमान सुपर-8 से हुई बाहर
इस विश्व कप में ओमान की टीम भी पहली बार खेल रही है। ओमान को ग्रुप बी में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के साथ रखा गया है। ओमान ने अभी तक विश्व कप में 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते ओमान सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अब कनाडा से पिटेगा पाकिस्तान? ये 5 खिलाड़ी पड़ सकते हैं भारी
इन 11 टीमों पर मंडराया खतरा
विश्व कप में इस बार बारिश भी कई टीमों के लिए काल बनी है। जिसमें सबसे पहला नाम इंग्लैंड का आता है। इंग्लैंड का पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। जिसके बाद इंग्लैंड अपना अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। अब डिफेंडिंग चैंपियन पर सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इंग्लैंड के 2 मुकाबले हो चुके हैं एक अंक के साथ इंग्लैंड ग्रुप बी में चौथे नंबर पर है। इंग्लैंड के अलावा दूसरा बड़ा नाम न्यूजीलैंड का है।
हालांकि अभी तक न्यूजीलैंड ने इस विश्व कप में एक ही मैच खेला है और टीम को अपने पहले ही मैच में अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। कीवी टीम ग्रुप सी में आखिरी पायदान पर है। तीसरा बड़ा नाम पाकिस्तान का है। पाकिस्तान की टीम ने दो मैच खेले हैं और दोनों में टीम को हार सामना करना पड़ा है। फिलहाल पाकिस्तान ग्रुप ए में चौथे स्थान पर है। इनके अलावा युगांडा, नामीबिया, नेपाल, आयरलैंड, पापुआ न्यू गुनिया, श्रीलंका और कनाडा जैसी टीमों पर भी सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘बाबर आजम को अब कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ PAK के ही पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अब टीम इंडिया की Playing 11 में इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
1 hr ago'मुझसे कोई उम्मीद नहीं...', टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
1 hr agoLIVE: न्यूजीलैंड ने गंवाया तीसरा विकेट, फिन एलन भी लौटे पवेलियन
1 hr agoMI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
2 hrs agoवैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoपाकिस्तान में होगा अगला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप, भारत के मैच कहां खेले जाएंगे?
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
6 hrs agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines