T20 World Cup 2024 Super 8 Points Table: टीम इंडिया ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 47 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय टीम टी-20 विश्व कप सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। जबकि अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं ग्रुप-1 की पॉइंट्स टेबल का हाल…
टीम इंडिया ने हासिल किए 2 अंक
टीम इंडिया ने ग्रुप-1 में सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल हिला डाली है। भारतीय टीम ने एक मैच में जीत दर्ज कर 2 अंक हासिल कर लिए हैं। टॉप पर पहुंची टीम इंडिया के पास +2.35 का नेट रन रेट हो गया है, जबकि अफगानिस्तान की टीम 0 अंक के साथ सबसे नीचे पहुंच गई है। उसके पास -2.35 का नेट रन रेट है। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश ने अब तक सुपर-8 का एक भी मैच नहीं खेला है। इसलिए उनके पास शून्य अंक हैं।
अफगानिस्तान को करनी होगी वापसी
आपको बता दें कि सुपर-8 में हर टीम को 3 मैच खेलने का मौका मिलेगा। जिसमें से सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 2 मैचों में जीत जरूरी हो सकती है। भारत का अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 22 जून और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। जबकि अफगानिस्तान का अगला मैच 23 जून को ऑस्ट्रेलिया और 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। अफगानिस्तान को अगर सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना है तो अगले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।
क्या है ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल का हाल
ग्रुप-2 में इंग्लैंड की टीम एक मैच में जीत दर्ज करने के बाद 2 पॉइंट और +1.343 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। साउथ अफ्रीका 2 अंक और +0.900 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। यूएसए एक मैच में हार के बाद 0 अंक और -0.900 के नेट रन रेट के साथ तीसरे और वेस्ट इंडीज 0 अंक और -1.343 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है। इस तरह देखा जाए तो दोनों ग्रुप्स (ग्रुप-1 और ग्रुप-2) की पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम ने सबसे अधिक नेट रन रेट हासिल किया है। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी चार टीमें इस बार सेमीफाइनल का सफर तय करती हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: इन 4 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, जीत के बावजूद उठे सवाल
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: सिद्धू की जान हलक में आई, सूर्या ने ऐसा क्या किया?
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ काली पट्टी लगाकर मैदान में उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें क्या है वजह
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वेस्टइंडीज की बढ़ी टेंशन, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
ये भी पढ़ें: Video: अंपायर ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, कहीं सेमीफाइनल पर न फंस जाए पेच!
संबंधित खबरें
एक ओवर में 6 छक्के लगाना है वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा सपना, देखें VIDEO
27 mins agoआकाश चोपड़ा ने चुने वनडे इतिहास के 5 सबसे महान भारतीय खिलाड़ी
36 mins agoहरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, किया चौंकाने वाला ऐलान
1 hr agoकब, कहां और कैसे देखें IND vs WI मैच? जानें फ्री में देखने का जुगाड़
2 hrs agoपहले T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये 4 बदलाव
3 hrs agoCSK में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI कप्तान के ट्रेड पर आया अपडेट
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक-संजू कर सकते हैं ओपनिंग
5 hrs agoटीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
12 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
13 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines