T20 World Cup 2024 Super 8: टी20 विश्व कप में आज बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच को बांग्लादेश ने 21 रनों से जीतकर सुपर-8 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अब सुपर-8 के लिए आठ टीमें पक्की हो गई है। इन आठ टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। 19 जून से सुपर-8 के मुकाबले खेले जाएंगे। सुपर-8 के सभी मैच वेस्टइंडीज में खेले जाने है।
सुपर-8 में पहुंची ये टीमें
बांग्लादेश आज नीदरलैंड को हराकर सुपर-8 में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी है। सुपर-8 में अब भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, यूएसए, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें है। इन सभी टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है।
सुपर-8 का पहला ग्रुप- भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश।
सुपर-8 का दूसरा ग्रुप- यूएसए, इग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: बाबर आजम ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, चौंकाने वाले बयान पर भड़क गए फैंस
इन 12 टीमों का सफर हुआ खत्म
टी20 विश्व कप में अब सुपर-8 के लिए आठ टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। इस बार विश्व कप में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। वहीं दूसरी तरफ 12 टीमों का सफर विश्व कप से खत्म हो चुका है। जिसमें दो बड़ी टीमें भी शामिल है। जिसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, पपुआ न्यू गिनी, नामीबिया, आयरलैंड, कनाडा, ओमान, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, युगांडा, नेपाल और नीदरलैंड शामिल है।
बांग्लादेश ने नीदरलैंड को हराकर बनाई जगह
बांग्लादेश ने अहम मुकाबले में नीदरलैंड को 21 रनों से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 106 रन बनाए थे। जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 85 रनों पर ढेर हो गई थी। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तंजीम हसन ने सबसे 4 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- PAK vs IRE: आखिरी मुकाबले में फ्लॉप हुए पाकिस्तान के ये 5 खिलाड़ी, जैसे-तैसे बची लाज
ये भी पढ़ें:- क्या BCCI ने मान ली गंभीर की 5 शर्तें? अब टीम से इन 4 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
9 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
56 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines