Cricketer Deny To Play World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बीच एक करोड़ों फैंस को करारा झटका लगा है। अभी तक विश्व कप के लिए टीम का ऐलान भी नहीं हुआ है। 1 जून से आगाज होने वाले विश्व के लिए जल्द ही स्क्वाड का ऐलान होने वाला था, लेकिन इससे पहले ही एक दिग्गज खिलाड़ी ने विश्व कप खेलने से इनकार कर दिया है। खिलाड़ी ने साफ कर दिया है कि वह विश्व कप नहीं खेलेंगे। उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है, इससे उनके करोड़ों फैंस को तो झटका लगा ही है, साथ ही साथ टीम को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये दिग्गज खिलाड़ी।
ये भी पढ़ें;- MI vs RR: राजस्थान की जीत के बाद 6 टीमें प्लेऑफ की रेस में, 4 टीमों के लिए मुश्किल हुई राह
दिग्गज खिलाड़ी ने टीम को दिया झटका
टी20 विश्व कप के मद्देनजर सभी टीमें तैयारियों में लगी हुई है। विश्व कप का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाला है। ऐसे में वेस्टइंडीज को अपने होम ग्राउंड का फायदा मिल सकता है। इसको लेकर वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नारायण से रिक्वेस्ट की थी कि आप विश्व कप टीम के हिस्सा रहें। सुनील नारायण पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ियों की चाहत थी कि वह रिटायरमेंट से वापस आए और विश्व कप खेले, लेकिन सुनील नारायण ने इसके लिए इनकार कर दिया है। उन्होंने कन्फर्म कर दिया है कि वह विश्व कप टीम के हिस्सा नहीं होंगे। इससे वेस्टइंडीज टीम के साथ-साथ करोड़ों फैंस को झटका लगा है।
टी20 में खिलाड़ी का प्रदर्शन
दिग्गज खिलाड़ी गेंद के साथ-साथ बल्ले में भी कमाल दिखाने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने वेस्टइंटीज के लिए कुल 51 टी20 मुकाबले खेले हैं। 51 मैचों के 49 इनिंग में उन्होंने 52 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 12 रन देकर 4 विकेट लेने का है। इसके अलावा उन्होंने 169 आईपीएल खेले हैं। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ गेंद से, बल्कि बल्ले से भी कमाल कर दिखाया है। उन्होंने आईपीएल में 172 विकेट लिए हैं, जबकि 5 अर्धशतक और एक शतक की मदद से 1332 रन भी बनाए हैं।
ये भी पढ़ें;- RCB vs KKR: विराट कोहली अभी भी मानते हैं अंपायर की थी गलती, गेंद को बताया ‘अनप्लेबल बीमर!’
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
4 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
38 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines