IPL 2024: विदेशी ही नहीं भारतीय खिलाड़ी भी प्लेऑफ के दौरान छोड़ देंगे फ्रेंचाइजी का साथ! जानिए वजह

T20 World Cup 2024, IPL 2024: भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का 17वां सीजन खेला जा रहा है। इसके तुरंत बाद ही टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होगी।

T20 World Cup 2024, IPL 2024

26 मई को खेला जाएगा IPL 2024 का फाइनल। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

T20 World Cup 2024, IPL 2024: भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का 17वां सीजन खेला जा रहा है। सोमवार को लीग का पूरा शेड्यूल जारी किया गया। IPL 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, वहीं प्लेऑफ की शुरुआत 21 मई से होगी। क्वालिफायर-1 21 मई को, एलिमिनेटर 22 मई को और क्वालिफायर-2 24 मई को होगा। इसके तुरंत बाद ही टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होगी।

विज्ञापन

2 जून से शुरू होगा टी20 विश्व कप

टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज करने वाला है। इसकी शुरुआत 2 जून से होगी। ऐसे में इसमें भाग लेनी वाली टीमें मई के आखिरी हफ्ते में ही अमेरिका के लिए रवाना होंगी। ऐसे में IPL 2024 के प्लेऑफ के दौरान ही खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी छोड़कर टी20 विश्व कप में भाग लेने के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि, जो 4 टीमें प्लेऑफ में जगह पक्की करेंगी उनके खिलाड़ी टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ही विश्व कप के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, जो टीमें प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएंगी, उनके प्लेयर तय समय पर ही विश्व कप के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


भारत का पहला मैच 5 जून को

टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को 2 वॉर्मअप मैच खेलने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय खिलाड़ी 27-28 मई को अमेरिका के लिए निकल सकते हैं। वहीं जो खिलाड़ी प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीमों का हिस्सा होंगे वह बाद में नेश्नल ड्यूटी निभाने के लिए निकलेंगे। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को खेलेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत आयरलैंड से होगी। साथ ही 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। इसके अलावा ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम अमेरिका (12 जून) और कनाडा (15 जून) से भी टकराएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ