T20 World Cup 2024 Shakib al Hasan: अक्सर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन का नाम किसी न किसी विवाद से जुड़ता रहता है। मैदान पर और मैदान के बाहर शाकिब का एग्रेसिव अंदाज देखने को मिलता रहता है। जिसके चलते उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं अब शाकिब ने टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को लेकर टिप्पणी की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
शाकिब बोले- कौन सहवाग?
विश्व कप में 13 जून को बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को बांग्लादेश ने 25 रनों से जीत लिया था। इस मैच मे शाकिब अल हसन ने कमाल की पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रिपोर्टर ने शाकिब से भारतीय पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का नाम लेकर सवाल किया तो उस पर शाकिब ने जवाब दिया कौन…? शाकिब का ये वीडियो पर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सहवाग ने शाकिब पर की थी टिप्पणी
क्रिकबज पर बोलते हुए कुछ दिनों पहले वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि अब उनको टी20 क्रिकेट के लिए नहीं चुना जाना चाहिए। उनके संन्यास का समय बहुत पहले ही आ गया था। आप टीम के कप्तान और वरिष्ठ खिलाडी़ हैं आपको अपने मौजूदा आंकड़ों पर शर्म आनी चाहिए। जिसके बाद आपको खुलकर बोलना चाहिए कि अब आप इस फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें;- T20 World Cup 2024: 5 टीमों की स्थिति साफ, इन 3 का पहुंचना लगभग तय
सुपर-8 में पहुंच सकती है बांग्लादेश
नीदरलैंड को हराकर बांग्लादेश ने अपनी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। ग्रुप डी में बाग्लादेश 4 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। अभी तक बांग्लादेश के पास एक मैच बचा हुआ है अगर शाकीब की टीम इस मैच को जीत लेती है तो वो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
ये भी पढ़ें;- T20 WC 2024: मैच के दौरान टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा ये खिलाड़ी
ये भी पढ़ें;- T20 WC 2024: सुपर-8 में 5 टीमें पहुंची, 6 हुईं बाहर; 8 टीमों में जंग जारी
संबंधित खबरें
फिन एलेन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
12 mins agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
21 mins agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
44 mins ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
51 mins agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
1 hr agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी
1 hr agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
1 hr agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
2 hrs agoतिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines