PAK vs IRE : टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम को भारत और पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के गेंदबाज एक बार फिर से पूरे रंग में दिखे। पाकिस्तान तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में एक खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा दिया है।
टी20 क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले बने तीसरे गेंदबाज
आयरलैंड के खिलाफ मैच में शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल किए हैं। इसके साथ ही वो टी 20 क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया है। वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आयरलैंड के खिलाफ इस मैच में शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट हासिल किए हैं।
टी 20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज
- बिलाल खान (ओमान) – 24 विकेट
- भुवनेश्वर कुमार (भारत) – 18 विकेट
- शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान) – 17 विकेट
- टिम साउदी (न्यूजीलैंड) – 16 विकेट
वर्ल्ड कप में पहले बार उतरे अब्बास अफरीदी
आयरलैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने अब्बास अफरीदी को मौका दिया। उन्हें टीम में नसीम शाह की जगह शामिल किया गया है। अब्बास अफरीदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही तीन विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहुंची ये सातवीं टीम, अब इन 2 टीमों के बीच होगा संघर्ष
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत की सेमीफाइनल की राह आसान, इन दो टीमों से कभी नहीं हारी है भारतीय टीम
फॉर्म में की वापसी
शाहीन शाह अफरीदी ने आयरलैंड के खिलाफ एक बार फिर से अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है। इससे पहले दो मैच में उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिला था। वहीं, इस मैच में उन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट हासिल किए हैं।
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
37 mins agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
43 mins agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
2 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines