T20 World Cup 2024 SA vs AFG: अफगानिस्तान टीम का सफर अब टी20 विश्व कप में खत्म हो चुका है। सेमीफाइनल में राशिद खान की टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भले ही अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल हार गई हो लेकिन इस टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से करोड़ों फैंस के दिलो को जीता है।
टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराकर अफगानिस्तान ने एक नई कहानी लिखी। हर मैच में अफगानिस्तान को फैंस के द्वारा काफी सपोर्ट मिला। जब टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची तब दुनियाभर से टीम को शुभकामनाएं मिली। इस बार के विश्व कप को अफगानिस्तान ने यादगार बना दिया। वहीं अफगानिस्तान की इस सफलता के पीछे कई लोगों का हाथ भी है।
1. ड्वेन ब्रावो
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अपने करियर में काफी ज्यादा टी20 क्रिकेट खेला था। टी20 क्रिकेट की समझ को देखते हुए इस विश्व कप के लिए ब्रावो को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का गेंदबाजी सलाहकार कोच बनाया गया था और इस टूर्नामेंट में फिर सबने अफगानिस्तान की गेंदबाजी भी देखी। अफगानिस्तान ने ज्यादातर मैच अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर जीते थे। तेज गेंदबाज हो या फिर स्पिनर्स सभी ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। जिसके चलते अफगानिस्तान की टीम पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंची।
ये भी पढ़ें:- Video: इन 3 गलतियों ने अफगानिस्तान को करा दिया विश्व कप से बाहर, हाथ आया मौका गवांया
2. जोनाथन ट्रॉट
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट का टीम को सफल बनाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। साल 2022 में जोनाथन अफगान टीम के हेड कोच बने थे, इसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने वनडे विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन करके सभी चौंकाया था। अब टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराकर अफगान टीम ने नया इतिहास लिखा। इन दोनों टीमों को अफगानिस्तान ने विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाया। टीम के इस आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन के पीछे जोनाथन ट्रॉट का बड़ा हाथ है।
3. राशिद खान
अक्सर अफगानिस्तान की टीन राशिद खान पर ज्यादा निर्भर रहती आई है और राशिद ने भी अपनी टीम को कभी निराश नहीं किया है। टी20 विश्व कप 2024 के लिए तो फिर राशिद को टीम का कप्ताना बनाया गया था ऐसे में राशिद ने अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से समझा। राशिद ने इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया।
इस विश्व कप में राशिद ने 7 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए थे। बांग्लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले में 4 विकेट, भारत के खिलाफ 3 विकेट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 विकेट चटकाया था। अफगानिस्तान की जीत में राशिद ने अहम भूमिका निभाई थी और टीम को नई बुलंदियों तक पहुंचाया।
ये भी पढ़ें:- सेमीफाइनल में आकर ढेर हो गई अफगानिस्तान, हाथ में आया शर्मनाक रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- SA Vs AFG: अफगानिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टी20 विश्व कप इतिहास की बन गई पहली टीम
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
3 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
24 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines