सेमीफाइनल में आकर ढेर हो गई अफगानिस्तान, हाथ में आया शर्मनाक रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024 में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान की पूरी टीम 56 रन पर ऑल आउट हो गई है। ये अफगानिस्तान का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। टीम के खाते में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Afghanistan Cricket Team

Afghanistan Cricket Team

T20 World Cup 2024 में आज पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट पाएगी। अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीम अब तक इस टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंची हैं। दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का मौका है। मैच में अफगानिस्तान ने खराब प्रदर्शन किया है और शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने के बाद मैच हारने की कगार पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

सबसे खराब प्रदर्शन

अफगानिस्तान की टीम ने भले ही ग्रुप स्टेज और सुपर-8 में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जैसी टीमों को पटखनी दी हो लेकिन सेमीफाइनल में उसका प्रदर्शन बहुत ही घटिया रहा है। टीम महज 56 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई है।

विज्ञापन

दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके बल्लेबाज

अफगानिस्तान का बल्लेबाजी क्रम साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे चारों खाने चित नजर आया। अजमतुल्लाह ओमरजई ने सर्वाधिक 10 रन बनाए। इसके अलावा टीम के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

विज्ञापन

बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में आकर शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अफगानिस्तान की पूरी टीम 56 रन पर बिखर गई है। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल का सबसे छोटा स्कोर है। अफगानिस्तान ने T20 क्रिकेट में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया है। इससे पहले अफगानिस्तान ने सबसे खराब प्रदर्शन 2014 में किया था। तब अफगानिस्तान 72 रन के स्कोर पर ढेर हुई थी।

विज्ञापन

सबसे छोटा स्कोर इंग्लैंड के नाम

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे छोटे स्कोर पर ऑल आउट होने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लैंड की टीम 2021 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 55 रन पर ऑल आउट हो गई थी। अफगानिस्तान सबसे छोटे स्कोर पर ऑल आउट होने वाली दूसरी टीम बन गई है।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका का सबसे दमदार प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 55 रन पर ऑल आउट करके अपना अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। साउथ अफ्रीका ने इससे पहले श्रीलंका को 77 रन के स्कोर पर ऑल आउट किया था। अफगानिस्तान को अब 56 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ