SA Vs AFG: अफगानिस्तान ने कर दी बड़ी गलती, मैच पर बना सकते थे पकड़

T20 World Cup 2024 SA Vs AFG Semi Final 1: साउथ अफ्रीका के खिलाफ अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में पहले बेहद खराब बल्लेबाजी की, इसके बाद गेंदबाजी के दौरान एक बड़ी गलती भी कर दी।

SA Vs AFG

SA Vs AFG

T20 World Cup 2024 SA Vs AFG Semi Final 1: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 11.5 ओवर में महज 56 रनों पर ढेर हो गई। कोई अफगान बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया। अजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 10 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी के दौरान भी अफगानिस्तान से एक बड़ी गलती हो गई। अगर अफगानिस्तान की टीम ये गलती न करती तो शायद मैच में थोड़ी पकड़ बना सकती थी।

विज्ञापन

एडन मार्क्रम थे आउट लेकिन नहीं की अपील

साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत मैच में कुछ खास नहीं रही। दूसरे ही ओवर में अफ्रीका को डिकॉक के रूप में पहला बड़ा झटका लगा। इसके बाद तीसरे ओवर में नवीन उल हक की एक गेंद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्क्रम के बल्ले से लगकर विकेटकीपर गुरबाज के हाथों में गई लेकिन गुरबाज ने इस पर कोई अपील नहीं की।

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ राशिद खान को महसूस हुआ था कि गेंद बल्ले से लगकर गई है और उन्होंने गुरबाज की तरफ इशारा भी किया लेकिन गुरबाज इशारा किया कि उनको कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद जब रिप्ले देखा गया था उसमें साफ-साफ गेंद मार्क्रम के बल्ले से लगते हुए देखी गई थी।

विज्ञापन

बल्लेबाजी में अफगानिस्तान ने किया निराश

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का राशिद खान का फैसला गलत साबित हुआ। साउथ अफ्रीका की खतरनाक गेंदबाजी के सामने कोई भी अफगान बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया। पूरी अफगान टीम 11.5 ओवर में महज 56 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने फैंस को काफी निराश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ