T20 World Cup 2024 SA Vs AFG Semi Final 1: टी20 विश्व कप में आज साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ। साउथ अफ्रीका की खतरनाक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान के बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पा रहे थे। पावरप्ले के अंदर ही अफगानिस्तान ने अपने 5 विकेट खो दिए थे। जिसके बाद अफगानिस्तान के नाम टी20 विश्व कप इतिहास में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
अफगानिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो टीम पर उलटा पड़ गया। पहले ओवर से ही अफगानिस्तान के विकेट गिरने शुरु हो गए थे। एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। पावरप्ले में ही अफगानिस्तान की टीम ने अपने 5 विकेट गवां दिए थे। टी20 विश्व कप इतिहास में आज तक ऐसा देखने को नहीं मिला था। टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के पावरप्ले में 5 विकेट खोने वाली अफगानिस्तान पहली टीम बन गई है।
56 रन पर ऑलआउट हुई अफगानिस्तान
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीन 11.5 ओवर में महज 56 रनों पर ढेर हो गई। अफगानिस्तान के 10 बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा नहीं छू पाए। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने काफी कसी हुई गेंदबाजी का नजारा पेश किया।
आफगान बल्लेबाजों को बिल्कुल भी हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मार्को जानसेन और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कागिसो रबाड़ा 2 और एनरिक ने भी 2 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- SA vs AFG Semi Final: तोते ने बताया कौन जीतेगा सेमीफाइनल, चोंच से चुना इस टीम का नाम
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ना पिच, ना गर्मी और ना रिजर्व डे…रोहित शर्मा को सताई इस बात की चिंता
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
16 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
38 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
58 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines