T20 World Cup 2024 में साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को रौंद दिया है। अफगानिस्तान की टीम ने खराब शुरुआत की और 56 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका ने आसानी से इस छोटे से लक्ष्य का पीछा कर लिया और 8.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।
अफगानिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन
अफगानिस्तान ने इस मैच में बेहद खराब प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन के स्कोर पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। टीम की ओर से सर्वाधिक 10 रन अजमतुल्लाह ओमरजई ने बनाया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। टीम के 3 खिलाड़ी बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं, टीम के 7 बल्लेबाज 5 रन से भी कम रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 23 रन पर ही अपने शीर्ष के 5 बल्लेबाजों के विकेट खो दिए। अफगानिस्तान की पूरी टीम साउथ अफ्रीका के सामने 12 ओवर भी नहीं टिक पाई। टीम 11.5 ओवर में ही ऑल आउट हो गई।
ये भी पढ़ें:- सेमीफाइनल में आकर ढेर हो गई अफगानिस्तान, हाथ में आया शर्मनाक रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका की धारदार गेंदबाजी
साउथ अफ्रीका के गेंदबाज मैच में शुरू से ही हावी रहे। टीम के गेंदबाज मॉर्को जैनसन ने पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट लेकर उसे बैकफुट पर धकेल दिया। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज तबरेज शम्सी ने 1.5 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। एनरिच नार्टजे ने 3 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रबाडा ने 3 ओवर में 1 मेडन के साथ 14 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए। वहीं, मॉर्को जैनसन ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
आसानी से हासिल किया लक्ष्य
साउथ अफ्रीका ने इस छोटे से लक्ष्य का आसानी से पीछा किया। टीम ने 8.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 60 रन बना लिए। हालांकि अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारूकी ने क्विंटन डिकॉक का विकेट तो जरूर जल्दी ले लिया लेकिन कप्तान ऐडन मॉर्कम और रीजा हेंडरिक्स ने 43 गेंद पर 55 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें:- SA Vs AFG: अफगानिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टी20 विश्व कप इतिहास की बन गई पहली टीम
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
32 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
41 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
52 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines