T20 World Cup 2024 Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर फैंस में खूब क्रेज देखा जा रहा है। आईपीएल 2024 के बीच बीसीसीआई से लेकर तमाम क्रिकेटर्स की नजर भी आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 पर है। विश्व कप के लिए भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, यह अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक से दो दिनों में भारतीय टीम का स्क्वाड जारी हो सकता है। लेकिन इस बीच भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर ने अपनी फेवरेट टीम चुनी है। इस टीम ने सभी को हैरान कर दिया है। क्योंकि पूर्व स्टार ने अपनी इस टीम में ना ही तो केएल राहुल को शामिल किया है और ना ही ईशान किशन को जगह दिया है। दूसरी ओर एक अनकैप्ड खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अब सूर्या को भूल जाओ… टीम इंडिया को मिल गया SKY का प्रो वर्जन
इन 2 खिलाड़ियों को किया टीम से बाहर
आईपीएल 2024 में भारत के कई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन ने कई खिलाड़ियों को नई पहचान दी है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी रियान पराग से लेकर, पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा तक, कई खिलाड़ियों ने इस सीजन अपनी अलग पहचान बना ली है। लेकिन फिर भी भारत के पू्र्व स्टार खिलाड़ी एस श्रीसंत ने इन खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनाया है। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में केएल राहुल से लेकर ईशान किशन तक को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन श्रीसंत ने इन दोनों खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ना गिल… ना ईशान, सिराज का भी कटा पत्ता, पूर्व दिग्गज ने चुनी अनोखी टीम
अनकैप्ड खिलाड़ी को दिलाई एंट्री
भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी श्रीसंत ने एक अनकैप्ड खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। यह खिलाड़ी लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने वाले मयंक यादव हैं। उन्होंने गेंदबाजी में अपनी रफ्तार से सभी को हैरान कर दिया है। मयंक ने इस सीजन भले ही सिर्फ 3 मुकाबले खेले हैं, लेकिन इन 3 मैचों में ही उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है। मयंक ने 3 मैचों में 6 विकेट झटके हैं, लेकिन जिस कारण से वह सुर्खियों में रहे थे, वह है खिलाड़ी की गेंदबाजी में रफ्तार। मयंक ने आरसीबी के खिलाफ 157 की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी को सदमे में डाल दिया था। इस कारण से पूर्व खिलाड़ी ने मयंक को अपनी टीम में शामिल किया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जीत के बाद पंजाब किंग्स के लिए आई बुरी खबर, यह दिग्गज लौटा अपने देश
पूर्व खिलाड़ी ने चुनी ये टीम
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: लगातार फ्लॉप होने बाद यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
7 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
54 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines