T20 WC 2024: ना गिल... ना ईशान, सिराज का भी कटा पत्ता, पूर्व दिग्गज ने चुनी अनोखी टीम

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने काफी अनोखी टीम चुनी है। उन्होंने इस टीम में ना ही तो मोहम्मद सिराज को मौका दिया है और ना ही ईशान किशन को शामिल किया है। इसके अलावा पूर्व दिग्गज ने विराट कोहली को ओपनर चुना है।

T20 World Cup 2024 Krishnamachari Srikkanth Pick Team India BCCI IPL 2024

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024।

T20 World Cup 2024 Team India: आईपीएल 2024 के बीच आईसीसी विश्व कप 2024 के लिए कभी भी भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है। इस टीम में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा और किन खिलाड़ियों का पत्ता साफ होगा, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। भारतीय टीम में खेलने के लिए सभी खिलाड़ी आईपीएल 2024 में जान की बाजी लगा रहे हैं। लेकिन इस बीच भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी फेवरेट टीम चुन ली है। इस टीम की खास बात है कि इसमें ना ही तो शुभमन गिल है और ना ही ऋषभ पंत का जगह पक्का है। इसके अलावा इस टीम से मोहम्मद सिराज का भी पत्ता साफ कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईशान और गिल को भी किया बाहर

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होने वाला है। भारत को इस टूर्नामेंट में 4 लीग मुकाबले खेलने हैं। भारत का पहला मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा। पूर्व दिग्गज ने आईपीएल 2024 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर इस टीम का चयन किया है। टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जिसका किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया होगा। इस टीम की खास बात है कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने विराट कोहली को ओपनर चुना है। वैसे तो उम्मीद लगाई जा रही है कि भारतीय टीम में ईशान किशन और शुभमन गिल को टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन इस दिग्गज ने दोनों का टीम से पत्ता साफ कर दिया है।

विज्ञापन

विकेटकीपर को लेकर भी कंफ्यूजन

भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए काफी कन्फ्यूजन पैदा हो रहा है। इसके लिए टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जब दिनेश कार्तिक ने अपने बल्ले से कमाल दिखाया था, तो बात की जा रही थी कि उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन इसकी संभावना काफी कम है। वैसे तो ऋषभ पंत को विकेटकीपर की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपनी टीम से पंत के साथ-साथ संजू सैमसन को भी इस पोजीशन के लिए दावेदार माना है। उन्होंने कहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी को भी टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व दिग्गज की टीम

रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, टी नटराजन, ऋषभ पंत/संजू सैमसन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ