Rohit Sharma Press Conference: रोहित शर्मा की कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस हो और वे इसमें अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर न आएं, ऐसा कैसे हो सकता है। रोहित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कुछ ऐसा ही गुरुवार को टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ। रोहित ने इस दौरान कई सवालों के जवाब मजेदार अंदाज में दिए।
विपक्षी टीम के कप्तान सुन रहे होंगे
रोहित से पूछा गया कि चार स्पिनर को टीम इंडिया के स्क्वाड में क्यों लिया गया? इसके जवाब में कप्तान ने कहा- मैं इसके बारे में डिटेल में नहीं बता सकता क्योंकि विपक्षी टीम के कप्तान भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को सुन रहे होंगे। मैं चार स्पिनर्स को लेना चाहता था। हमने वेस्ट इंडीज में कई मैच खेले हैं।
वेस्ट इंडीज में बताऊंगा
रोहित ने कहा- हमें वहां की कंडीशन पता है। कई मैच वहां सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे। कई तकनीकी पहलू हैं। जब मैं वेस्ट इंडीज में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा, तो इस बात का खुलासा होगा कि चार स्पिनर को क्यों लिया, लेकिन अभी के लिए इतना कह सकता हूं कि मैं चार स्पिनर और तीन सीमर्स का विकल्प चाहता था। हमारे पास तेज गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या जैसा विकल्प भी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रिंकू सिंह को क्यों नहीं मिली टीम इंडिया में जगह? अजीत अगरकर ने बताई वजह
विपक्ष को देखते हुए ही कोई फैसला लेंगे
रोहित ने आगे कहा- हमारे दो स्पिन ऑलराउंडर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। दो अटैकिंग स्पिनर कुलदीप और चहल आपको स्पिन विभाग में बैलेंस देते हैं। हम वहां विपक्षी टीम और पिच की कंडीशन को देखते ही कोई फैसला लेंगे। कुलदीप और चहल के एक साथ खेलने का भी चांस है तो वहीं दो लेफ्ट आर्म स्पिनर खेल सकते हैं। या फिर कुलदीप-चहल दोनों ही न खेलें, ये भी संभव है। विपक्ष को ध्यान में रखते हुए हम फैसला करेंगे।
बुमराह का बॉलिंग पार्टनर कौन होगा?
इस सवाल के जवाब में रोहित ने कहा- पांच तारीख को मैच है। इसके बारे में अभी बोलकर क्या करूंगा। अभी से आपको कॉम्बिनेशन क्यों जानना है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित शर्मा और अजीत अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केएल राहुल पर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन, इन 11 पर होगी नजरें
ये भी पढ़ें:- ICC Champion Trophy 2025 : भारत ने नहीं की हां, फिर भी पाकिस्तान ने तय किया टीम का वेन्यू
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: न्यूयॉर्क में मैदान के चारों तरफ बरसेंगे चौके-छक्के, पिच को लेकर क्यूरेटर का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines