T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में इन दिनों टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा से लेकर टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तक कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। आईपीएल के बाद टीम इंडिया को टी20 विश्व कप खेलना है। जिसको लेकर जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान भी हो सकता है। जिससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक को लेकर बड़ी बात कही है।
क्या विश्व कप के लिए अमेरिका आ रहे धोनी?
रोहित शर्मा ने क्लब फायर पॉडकास्ट में एडम गिलक्रिस्ट और माइकल वॉन के साथ बातचीत करते हुए बताया कि जिस तरह से इस सीजन एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी कर रहे हैं मैं उससे काफी ज्यादा प्रभावित हूं। जैसे धोनी ने आखिरी में महज 4 गेंद खेली और 20 रन बनाए उन्होंने बहुत प्रभाव डाला। वैसे धोनी को वेस्टइंडीज आने के लिए मनाना मुश्किल रहेगा, क्योंकि वे इंजर्ड हैं। हालांकि वे अमेरिका आ रहे है लेकिन वे गोल्फ खेलने के लिए आएंगे। इसके अलावा मुझे लगता है वेस्टइंडीज आने के लिए दिनेश कार्तिक को मनाना आसान होगा।
दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी से प्रभावित रोहित
आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल 2024 में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं और फिनिशर का रोल अच्छे से निभा रहे हैं। जिस तरह से दिनेश ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उसके बाद से उनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठने लगी है।
वहीं दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन से प्रभावित होकर रोहित ने कहा कि टी20 विश्व कप के लिए दिनेश कार्तिक काफी अच्छा विकल्प हो सकते हैं। रोहित शर्मा के इस बयान के बात लग रहा है कि बीसीसीआई सेलेक्टर्स दिनेश कार्तिक के नाम पर चर्चा कर सकते हैं। क्योंकि दिनेश का हालिया फॉर्म काफी शानदार है और उनके पास काफी अनुभव भी है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित शर्मा ने किया खुलासा, सेलेक्टर्स के साथ मीटिंग को लेकर कही बड़ी बात
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: USA टीम को मिला नया हेड कोच, इस दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ये अनकैप्ड खिलाड़ी कराएगा मोहम्मद सिराज की छुट्टी, IPL में मचा रहा धमाल
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
48 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
53 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines