T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में इन दिनों भारतीय खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं, सभी खिलाड़ियों के लिए इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। आईपीएल 2024 के दौरान ही टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान होगा और कुछ खिलाड़ियों का जत्था इस टूर्नामेंट के दौरान ही विश्व कप के लिए रवाना होगा। जो-जो खिलाड़ी इस सीजन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं उन पर बीसीसीआई सेलेक्टर्स की नजरें बनी हुई हैं।
जिसके चलते उन खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में विश्व कप से पहले ये मुद्दा काफी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा? जिसको लेकर काफी हद तक तस्वीर साफ होती दिखाई दे रही है हालांकि इस पर अभी सेलेक्टर्स की मुहर लगनी बाकी है।
कौन देगा ओपनिंग में रोहित का साथ?
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिसके चलते रोहित ने टी20 विश्व कप के लिए हुंकार भर दी है। भले ही मुंबई इंडियंस की टीम को अभी तक महज 2 जीत मिली हो लेकिन रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता है। रोहित ने साबित कर दिया कि आखिर क्यों वे भी टी20 विश्व कप 2024 के लिए खास हैं।
रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा था, हालांकि टीम तो मैच नहीं जीत पाई थी लेकिन रोहित ने जरूर फैंस का दिल जीत लिया था। इसके अलावा मुंबई के दूसरे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले मैच को छोड़ दे तो ईशान उसके बाद से तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
रोहित-ईशान की जोड़ी ने अभी तक इस सीजन में मुंबई को काफी तेज शुरुआत दिलाई है। इन दोनों खिलाड़ियों का क्रीज पर आपसी तालमेल भी काफी कमाल का है। इसके अलावा टीम इंडिया को जिस लेफ्ट और राइट कॉम्बिनेशन जोड़ी की तलाश है उसमें रोहित और ईशान काफी फिट बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में टी20 विश्व कप 2024 के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी टीम इंडिया के लिए परफेक्ट हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या मैक्सवेल के बाहर होने से RCB को लगा झटका या मिली राहत? फैंस के रिएक्शन आए सामने
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: उम्मीद न छोड़ें RCB फैंस, अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती बेंगलुरु, समझें पूरा गणित
ये भी पढ़ें:- RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में आया दिनेश कार्तिक का ‘तूफान’, फैंस बोले- ‘DK को विश्व कप में लाओ’
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
30 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
40 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
40 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
55 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines