T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बीच में ही टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। वहीं बीते कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड, सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ मीटिंग की है। जिसपर अब रोहित ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल टीम इंडिया के ऐलान से पहले रोज नई-नई जानकारी सामने निकलकर आ रही है। वहीं फैंस की नजरें भी इस पर टिकी है कि कब टीम इंडिया का ऐलान होगा?
रोहित शर्मा ने किया खारिज
हाल ही में रोहित शर्मा ने क्लब फायर पॉडकास्ट में सेलेक्टर्स के साथ अपनी बातचीत पर बोलते हुए कहा कि हमारी ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है। रोहित इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है। इस पॉडकास्ट में रोहित के साथ-साथ एडम गिलक्रिस्ट और माइकल वॉन भी थे। रोहित ने कहा कि मेरी किसी से मुलाकात नहीं हुई। राहुल द्रविड़ बेंगलुरु में अपने परिवार के साथ हैं तो अजीत अगरकर दुबई में मौजूद है।
दरअसल आईपीएल 2024 के बीच बीते कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि रोहित शर्मा की टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर बातचीत हुई है। इस दौरान ये भी जानकारी आई थी कि हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी पर भी बात हुई है।
आईपीएल में धमाल मचा रहे रोहित
आईपीएल 2024 में भले ही मुंबई इंडियंस की टीम 6 में से 4 मैच हार गई हो लेकिन रोहित शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है। रोहित इस सीजन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस सीजन रोहित के बल्ले से एक शतक भी निकल चुका है। सीएसके के खिलाफ रोहित ने 105 रनों की पारी खेली थी। अभी तक रोहित ने 6 मैचों में 261 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: USA टीम को मिला नया हेड कोच, इस दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ये अनकैप्ड खिलाड़ी कराएगा मोहम्मद सिराज की छुट्टी, IPL में मचा रहा धमाल
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: शिखर धवन की चोट पर बड़ा अपडेट, आखिर कब होगी पंजाब के कप्तान की वापसी
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
11 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines