T20 World Cup 2024: बीसीसीआई अगले महीने के पहले सप्ताह को भारतीय टीम का स्क्वाड जारी कर सकता है। इस स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। भारतीय टीम कभी नहीं चाहेंगी कि जो गलतियां आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में हुई थी, वह दोबारा टी20 विश्व कप में भी हो। इस कड़ी में भारत को एक खतरनाक खिलाड़ी मिल गया है। भारतीय टीम में लंबे समय से चौथे स्थान के लिए खोज चल रही है। एक पल के लिए ऐसा लगा था कि सूर्यकुमार यादव इस पोजीशन के लिए सबसे फिट हैं। लेकिन वनडे विश्व कप के फाइनल में सूर्या पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। लेकिन अब सूर्या को रिप्लेस करने वाला ‘एक्स फैक्टर’ मिल गया है। यह ऐसा घातक बल्लेबाज है, जो चौथे स्थान पर फिट बैठ सकता है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: उपकप्तान की जगह पर मंडराया खतरा! धाकड़ ऑलराउंडर काट सकता है पांड्या का पत्ता
इस सीजन खतरनाक खिलाड़ी का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स को एक ऐसा खिलाड़ी मिला है, जो अपने दम पर मैच का रुख पलट देता है। इस खिलाड़ी का नाम रियान पराग है। विस्फोटक बल्लेबाज इस सीजन कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। रियान का बल्ला खूब आग उगल रहा है। वह इस सीजन खेले गए कुल 6 मैचों में 284 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके और 18 छक्के निकल चुके हैं। उनकी बल्लेबाजी की खास बात है कि उन्होंने 155.19 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है। खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें विश्व कप के लिए जरूर चुना जाएगा और उन्हें सूर्या की जगह नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए बुलाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित शर्मा के साथ कौन करेंगे ओपनिंग? इन 6 खिलाड़ियों में हो रही टक्कर की रेस
4 नंबर के लिए फिट बैठ सकता है बल्लेबाज
बता दें कि इस आईपीएल सीजन बल्ला तो सूर्यकुमार का भी चल रहा है, लेकिन बड़े मैचों में मिस्टर 360 डिग्री का बल्ला खामोश रहता है। आईसीसी वनडे विश्व 2023 से पहले भी सूर्या को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला था, इन मैचों में तो सूर्या खूब रन बना रहे थे, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में सूर्या फ्लॉप रहे थे। इस कारण से सूर्या को आईसीसी टी20 विश्व कप में प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएगा या फिर नहीं, यह अभी नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या रियान पराग को टीम में शामिल करने के लिए टीम सेलेक्टर रुचि दिखाते हैं, या फिर सूर्या ही इस स्थान पर खेलते दिखेंगे।
ये भी पढ़ें:- RR vs PBKS: नहीं छिन सकी राजस्थान की बादशाहत, पंजाब समेत इन टीमों का सफर लगभग खत्म
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
44 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines