Team India Probable Playing 11: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में किस टीम के साथ उतरेंगे, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। टीम इंडिया का स्क्वाड भी काफी सवालों के घेरे में रहा था। शुभमन गिल और केएल राहुल को टीम में शामिल नहीं करना बड़ा सवाल बन गया था। इसके अलावा रिंकू सिंह को भी स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया। दूसरी ओर हार्दिक पांड्या बेहद खराब फॉर्म में जूझ रहे हैं, फिर भी उन्हें विश्व कप टीम का हिस्सा बनाया गया है। टीम इंडिया किस टीम के साथ उतरेगी, जो सबसे मजबूत टीम होगी, इस पर करोड़ों फैंस की नजर रहने वाली है। लेकिन चलिए हम आपको बताते हैं टीम इंडिया की सबसे खतरनाक प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- जल्द खत्म हो सकता है हेड कोच का सस्पेंस, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को लेकर मिला बड़ा अपडेट
ऋषभ पंत खेल सकते हैं बतौर विकेटकीपर
भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने कप्तान रोहित शर्मा के साथ दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली आ सकते हैं। कोहली का बतौर ओपनर रिकॉर्ड काफी शानदार है। इस आईपीएल सीजन भी कोहली ने ओपनिंग करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम रखा है। ऐसे में कोहली को ओपनिंग करने बुलाया जा सकता है। इसके अलावा विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जा सकता है। वैसे तो टीम इंडिया के पास संजू सैमसन का भी विकल्प है, लेकिन पंत के पास टीम इंडिया के लिए अधिक मैच खेलने का अनुभव है। ऐसे में पंत को ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है। ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर हार्दिक पांड्या को जरूर खिलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 के लिए सभी 20 टीमों का जारी हो गया स्क्वाड, यहां देखें किस टीम में कौन खिलाड़ी
हार्दिक पांड्या भी होंगे टीम के हिस्सा
हार्दिक पांड्या ना सिर्फ एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, बल्कि टीम इंडिया के उपकप्तान भी हैं। ऐसे में उन्हें भी टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। हालांकि हार्दिक के अलावा शिवम दुबे को भी प्लेइंग इलेवन में रखा जा सकता है। हो सकता है कि हार्दिक और पांड्या दोनों प्लेइंग इलेवन के हिस्सा रहें। स्पिन गेंदबाजी में बात करें, तो अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया जा सकता है। ये दोनों खिलाड़ी ना सिर्फ गेंदबाजी में टीम इंडिया का साथ देंगे, बल्कि बल्लेबाजी में भी कमाल दिखा सकते हैं। ऐसे में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी को बाहर रहना पड़ सकता है। वहीं, गेंदबाजी की बात करें, तो जसप्रीत बुमराह को तो प्लेइंग इलेवन में जरूर शामिल किया जाएगा। इसके अलावा अर्शदीप सिंह पर भी कप्तान भरोसा जता सकते हैं। तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद सिराज को टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- क्या सच में नताशा ने हार्दिक से दूर होने का बना लिया मन? सोशल मीडिया पर लगातार आ रहे रिएक्शन
कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन…
रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
19 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अर्शदीप ने शाई होप को भेजा पवेलियन
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines