Vice Captaincy May Be Snatched From Hardik Pandya: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मई को बीसीसीआई भारतीय टीम का स्क्वाड जारी करेगा। इससे पहले भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या को करारा झटका लग सकता है। हार्दिक से उप कप्तानी छीनी जा सकती है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक पांड्या से उपकप्तानी छीनी जा सकती है। उनसे यह जिम्मेदारी लेकर ऋषभ पंत को सौंपी जा सकती है। क्रिकबज ने रिपोर्ट किया है कि 1 मई को भारतीय टीम सेलेक्टर की बैठक होने वाली है, जिसमें हार्दिक से उप कप्तानी लेकर ऋषभ पंत को सौंपनी की बात की जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह हार्दिक के लिए करारा झटका होगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: दिग्गज खिलाड़ी को लगा करारा झटका, बोर्ड ने विश्व कप से किया ड्रॉप
ये घातक खिलाड़ी कर सकता है हार्दिक को रिप्लेस
हार्दिक पांड्या से अगर उपकप्तानी ले ली जाती है, तो उन्हें टीम में रखा जाएगा या फिर नहीं, यह भी सवाल बना हुआ है। हार्दिक पांड्या की उपकप्तानी पर तो खतरा है ही, इसके साथ उनकी जगह पर भी खतरा मंडरा रहा है। हार्दिक को भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। भारत के पास हार्दिक से भी बेहतर ऑप्शन शिवम दुबे के रूप में है। दुबे इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। शिवम ने इस सीजन अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से 350 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारी भी खेली है। खास बात है कि शिवम दुबे ने ना सिर्फ 350 रन बनाए हैं, बल्कि उन्होंने 171 की शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस सीजन दुबे के बल्ले से 24 चौके और 26 छक्के निकल चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: क्या रोहित-हार्दिक की बढ़ गई लड़ाई, जिससे टीम इंडिया में दरार आई?
इस आईपीएल सीजन हार्दिक का प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या इस सीजन अपनी कप्तानी में तो फ्लॉप साबित हुए ही हैं, इसके साथ-साथ वह ना ही तो गेंदबाजी में कमाल दिखा पाए हैं और ना ही अपनी बल्लेबाजी में कमाल दिखा पाए हैं। हार्दिक ने अभी तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 151 की स्ट्राइक रेट से 197 रन बनाए हैं। इस दौरान वह एक भी अर्धशतक नहीं जड़ सके हैं। दूसरी ओर पांड्या की गेंदबाजी में भी धार देखने को नहीं मिला है। हार्दिक ने 9 मैचों में सिर्फ 4 विकेट झटके हैं। कई मुकाबले तो ऐसे भी रहे, जिसमें हार्दिक ने गेंदबाजी ही नहीं की थी। यही कारण है कि उन्हें विश्व कप की टीम से बाहर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ब्रायन लारा ने चुनी परफेक्ट टीम, रिंकू-गिल का काटा पत्ता; अनकैप्ड खिलाड़ी किया शामिल
संबंधित खबरें
ईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
40 mins agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
1 hr agoइंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
2 hrs agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
3 hrs agoपहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
4 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
6 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
13 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines