T20 WC 2024: भारत को मिला 'X Factor' खिलाड़ी, अब धोनी की कमी नहीं होगी महसूस

Team India Found X Factor Player: भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी का रिप्लेसमेंट मिल गया है। धोनी के जाने के बाद अभी तक कोई भी खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके थे। लेकिन अब भारत को एक्स फैक्टर खिलाड़ी मिल गया है, जो टीम इंडिया को विश्व कप जीता सकता है।

T20 World Cup 2024 Rishabh Pant May Replace MS Dhoni Team India BCCI

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024।

Team India Found X Factor Player: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान हो जाएगा। बीसीसीआई इसी महीने के आखिरी तक टीम का स्क्वाड जारी कर सकता है। जब से भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है, उसके बाद से ही भारतीय टीम को एक अच्छे विकेटकीपर की तलाश है, जो विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्ले से भी धोनी की तरह धूम मचाने की काबिलियत रखे। अब टीम इंडिया की यह तलाश पूरी हो गई है। भारत को एक ऐसा खिलाड़ी मिल गया है, जो भारतीय टीम में धोनी की कमी नहीं खलने देगा। यह खिलाड़ी विकेटकीपिंग में तो अपनी छाप छोड़ ही रहा है, इसके साथ-साथ बल्ले से भी खूब आग उगल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2024 में खिलाड़ी का प्रदर्शन

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत के पास विकेटकीपर के कई दावेदार हैं। दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक से लेकर युवा खिलाड़ी ईशान किशन तक कई खिलाड़ी इस रेस में बने हैं, लेकिन विश्व कप खिलाया जा सकता है दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को। विस्फोटक बल्लेबाज कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में नाबाद 88 रनों की पारी खेली थी। खास बात है कि उन्होंने सिर्फ 43 गेंदों में 88 रन बनाए थे। पंत ने गुजरात के गेंदबाज मोहित शर्मा को आखिरी ओवर में 31 रन जड़े थे। इस सीजन पंत अभी तक कुल 9 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 161 की स्ट्राइक रेट से 342 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 3 अर्धशतकीय पारी भी खेली है।

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में खिलाड़ी का प्रदर्शन

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के लिए कई विकेटकीपर्स को खेलने का मौका मिला, लेकिन वह अपनी जगह नहीं बना सके। ऋषभ पंत का 30 दिसंबर 2022 को एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद टी20 में ईशान किशन, संजू सैमसन और जितेश शर्मा को अजमाया गया था, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। भारत के करोड़ों फैंस ऋषभ पंत को मिस कर रहे थे।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में जब ऋषभ पंत की वापसी हुई, तो फैंस की नजर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर टिकी थी। खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से भी सभी को हैरान कर दिया। पंत ने भारतीय टीम के लिए अभी तक कुल 66 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 27 कैच लपके हैं, जबकि 9 खिलाड़ियों को स्टंप किया है। उनके आंकड़े भी शानदार हैं। ऐसे में वह भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ