T20 World Cup 2024 Rishabh Pant: स्टार बल्लेबाज और ‘चैंपियन’ के नाम से मशहूर ऋषभ पंत की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो गई है। पंत ने लगभग 18 महीने बाद वापसी की है। वह टी-20 वर्ल्ड कप के तहत बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वार्मअप मैच में बल्लेबाजी करने उतरे। पंत ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 4 चौके-4 छक्के ठोक 165.52 के स्ट्राइक रेट से 53 रन जड़े। वर्ल्ड कप के मुख्य मुकाबलों से पहले पंत की इस धमाकेदार बल्लेबाजी ने उनके फैंस को मुरीद बना लिया है। फैंस ने पंत की वापसी का जश्न नेक काम करके मनाया। जिसे जानकर आप भी सलाम करेंगे।
अनाथालय के बच्चों को बांटी किट
दरअसल, ऋषभ पंत के केरल में भी हजारों फैंस हैं। उनमें से कुछ प्रशंसकों ने कोल्लम के एक अनाथालय में बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी किट वितरित की। इसके अलावा उनके साथ केक काटकर स्टार खिलाड़ी की वापसी का जश्न मनाया। इस केक पर ऋषभ पंत के लिए खास संदेश लिखा था। फैंस ने इस तरह 18 महीनों के लंबे समय के बाद पंत की टीम इंडिया में वापसी का जश्न मनाकर लोगों का दिल खुश कर दिया।
दिसंबर 2022 में हुआ था एक्सीडेंट
आपको बता दें कि ऋषभ पंत का दिसंबर 2022 में एक्सीडेंट हो गया था। वह अपनी मां से मिलने घर जा रहे थे। इस हादसे में बुरी तरह घायल होने के बाद पंत करीब 1.5 साल तक क्रिकेट से दूर रहे। मार्च 2024 में वह IPL में लौटे। जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके प्रदर्शन के जरिए उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली। अब वह टीम के प्रमुख विकेटकीपर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
मेरे अंदर एक अलग ही एनर्जी
हाल ही में पंत ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि टीम इंडिया की जर्सी पहनने के बाद मेरे अंदर एक अलग ही एनर्जी महसूस हुई है। मैं रोमांचित हूं। यह एक अलग ही तरह का अनुभव है। पंत ने कहा कि ऐसा लग रहा है मानो फिर से मेरा डेब्यू हो रहा है। मैं तरोताजा होकर आ रहा हूं। जिंदगी में सोचने का नजरिया भी काफी बदल गया है। अब मैं सिर्फ उस समय के इंतजार में हूं, जब दोबारा टीम इंडिया के खेलने लिए उतरूंगा।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: जीत के बाद रोहित शर्मा का पहला बयान, ऋषभ पंत को नंबर-3 पर भेजने की बताई वजह
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम की बढ़ी मुश्किलें, मैक्सवेल और स्टार्क को लेकर बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines