T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। ज्यादातर टीमों के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा के हाथों में है। वहीं विराट कोहली भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच ने बताया कि इस विश्व कप में रोहित या विराट कोहली पर नहीं बल्कि दो युवा खिलाड़ियों पर नजर रखें।
दो बाएं हाथ के बल्लेबाज मचाएंगे धमाल
टी20 विश्व कप 2024 को लेकर टीम इंडिया स्क्वाड में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार विश्व कप का हिस्सा होंगे। इनमें से यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे शामिल हैं। यशस्वी जायसवाल ओपनिंग और शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर में धमाल मचाते हुए दिखने वाले हैं। इन दोनों खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बताया कि जायसवाल और दुबे पहली बार विश्व कप खेल रहे हैं। इस बार विराट कोहली या सूर्यकुमार यादव के अलावा इन दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों पर आपको नजर रखनी होगी। ये दोनों बल्लेबाज निडर होकर विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करना जानते हैं। जैसे जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजी की थी।
आगे शास्त्री ने कहा कि मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे से गेंदबाजों को सावधान रहना होगा। ये खिलाड़ी विस्फोटक और मैच विनर है। दुबे काफी शानदार छक्के लगाते हैं खासकर जिस तरह से वे स्पिन गेंदबाजों की पिटाई करते हैं। वह उस तरह का खिलाड़ी है जो हर गेंद को हिट कर सकता है।
आईपीएल में धमाल मचा रहे दोनों खिलाड़ी
आईपीएल 2024 में जहां एक तरफ यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं शिवम दुबे इस सीजन सीएसके की तरफ से तूफानी बल्लेबाजी कर रहे है देखने को मिल रहा है। जायसवाल की सीजन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी लय पकड़ी और रन बनाने शुरू किए। इस सीजन जायसवाल एक शतक भी लगा चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ शिवम दुबे आईपीएल 2024 में अभी तक 11 मैचों में 170 के स्ट्राइक रेट 350 रन बना चुके हैं। इस दौरान दुबे के बल्ले से 24 चौके और 26 छक्के लगाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘आखिर में अंपायर का फैसला…’ संजू सैमसन के विकेट विवाद पर संगाकारा ने तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम की बढ़ी टेंशन, आयरलैंड सीरीज के लिए मोहम्मद आमिर को नहीं मिला वीजा
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines