हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मैं उनके विश्वास को देखकर हैरान था..' PM मोदी ने पंत की मां के साथ हुई फोन कॉल का किस्सा किया साझा

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने कार एक्सीडेंट में लगी चोट के बाद दमदार वापसी की है। उन्होंने आईपीएल में 400 से ज्यादा रन बनाए थे। इसके अलावा वर्ल्ड कप में भी उनके बल्ले से दमदार प्रदर्शन दिखाया था। उन्होंने वर्ल्ड कप में 171 रन बनाए थे।

विज्ञापन

Rishabh Pant: टी20 वर्ल्ड कप जीत कर वापस आने के बाद टीम इंडिया ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बात की थी। इसी बीच उन्होंने ऋषभ पंत से उनके एक्सीडेंट को लेकर बात की। दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था।

प्रधानमंत्री ने कही ये बात

पंत के एक्सीडेंट को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैंने आप की मां से बात की थी। उन्हें भरोसा था कि आप इस इंजरी से रिकवर होकर वापसी कर पाओगे। मैं उनके विश्वास को देख कर हैरान रह गया था।’ पंत की तारीफ करते हुए PM ने कहा, ‘ आपने अपनी गलती को माना, जो बहुत बड़ी बात है।’

मुझे मैदान में वापस आना था

अपने एक्सीडेंट को लेकर बात करते हुए ऋषभ पंत ने कहा, ‘डेढ़ साल पहले मेरा एक्सीडेंट हुआ था। वो मेरे लिए मुश्किल समय था। आप ने मेरी मां को फोन किया था। उस समय तक मेरे दिमाग में बहुत सी बातें चल रही थी, लेकिन आप के कॉल के बाद मुझे आराम आया था। मैं पिछले डेढ़ साल से सोच रहा था कि मैं एक बार फिर मैदान में वापस आकर पहले से बेहतर करने की कोशिश करनी है।’

 

आईपीएल में की थी वापसी

ऋषभ पंत ने इस साल आईपीएल से ही क्रिकेट में वापसी की थी। अपने रिटर्न पर उन्होंने 13 मैचों में 40. 55 की औसत से 446 रन बनाए थे। इसके अलावा वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 8 मैचों में 171 रन बनाए थे। उनकी विकेटकीपिंग ने भी सभी को प्रभावित किया था।

 

ये भी पढ़ें:- विक्ट्री परेड के बाद विराट कोहली लंदन के लिए हुए रवाना, सामने आई बड़ी वजह

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: टी20 सीरीज से पहले टीम में बड़ा बदलाव, मिल गया नया कोच

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें