T20 World Cup 2024: 2 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होगा। फटाफट क्रिकेट के खिताब को जीतने के लिए इस बार 20 टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें से एक नाम भारत का भी है। दरअसल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मिली हार का दर्द अभी ताजा है। जिसके बाद टीम इंडिया चाहेगी कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम करें और इस दर्द पर मरहम लगाने का काम करें। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड क्या होगा। इसपर अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है, लेकिन इस स्क्वॉड में तीन नाम ऐसे हो सकते हैं तो भारतीय फैंस को चौंका देंगे।
ध्रुव जुरेल को मिल सकता है मौका
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल को टी20 स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है। जुरेल ने टेस्ट सीरीज में बेहतरीन विकेटकीपिंग की थी। इसके साथ ही उन्होंने रांची टेस्ट की दोनों पारियों में दमदार बल्लेबाजी की थीं, लेकिन देखना यह होगा कि वह आईपीएल 2024 में किस तरह का प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं। अगर उनके बल्ले से आईपीएल में रन निकलते हैं तो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के स्क्वॉड में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में शामिल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली! किसे मौका देने का मन बना रहे सेलेक्टर्स
रवि बिश्नोई हो सकते हैं लेग स्पिनर की पहली पसंद
ध्रुव जुरेल के बाद रवि बिश्नोई को भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के स्क्वॉड में मौका दिया जा सकता है। रवि बिश्नोई ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उन्होंने लगभग हर मैच में टीम इंडिया को विकेट निकाल कर दिए थे। खासकर अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम टी20 मैच में रवि बिश्नोई ने सुपर ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की थी और भारत को मैच जीता दिया था। वहीं सेलेक्टर्स भी बिश्नोई के आईपीएल 2024 के प्रदर्शन को भी देखना चाहेंगे। अगर वह लीग में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो उनकी जगह टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में बन सकती है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: सरफराज खान नहीं, मुशीर खान की हो सकती है आईपीएल में एंट्री; ये टीम लगा सकती है दांव
युजवेंद्र चहल की हो सकती है वापसी
टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की फिर से टीम इंडिया में वापसी हो सकती है, लेकिन उसके लिए उन्हें आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। चहल ने भारत को कई फंसे हुए मैचों में जीत दिलाई है। जबकि वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी है। चहल ने भारत के लिए 80 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 96 विकेट हासिल किए थे, लेकिन चहल काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं अगर उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया जाता है तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं खिलाया जाता। हालांकि अब आईपीएल 2024 में शानदार गेंदबाजी के दम पर वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी जगह बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
36 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
37 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines