T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 की लड़ाई रोचक होती जा रही है। इस फॉर्मेट की पूर्व चैंपियन श्रीलंका लगभग पहले ही दौर से टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वहीं, अब एक और चैंपियन टीम पाकिस्तान पर भी टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तानी टीम अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ हार चुकी है। इस हार ने उसकी आगे की राहें बहुत कठिन कर दी हैं। पाकिस्तानी टीम का अगला मुकाबला आज रात आठ बजे भारत से होगा। पाकिस्तान अगर ये मैच हार जाती है तो वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगी। लेकिन अगर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ये मैच जीत लिया तो भी उसकी आगे की राह आसान नहीं होगी। आइये हम आपको बताते हैं कि पाकिस्तान को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।
ये भी पढ़ें:- WI vs UGA T20 WC 2024: कौन हैं अकील होसैन? जिन्होंने युगांडा की तोड़ दी कमर, वेस्टइंडीज को दिलाई विशाल जीत
अभी ये है ग्रुप की स्थिति
ग्रुप में 5 टीम हैं। इसमें भारत, पाकिस्तान, यूएसए, आयरलैंड और कनाडा शामिल है। पाकिस्तान ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ खेला। इस मैच में यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हरा दिया। यूएसए ने इससे पहले कनाडा को भी हराया था। यूएसए की टीम 2 मैचों में 2 जीत के साथ ग्रुप में टॉप पर है। ग्रुप में दूसरे स्थान पर भारत है। भारत ने अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला है और दमदार जीत के साथ अपने सफर का आगाज किया है। टेबल में तीसरा स्थान कनाडा का है, जिसने आयरलैंड को हराकर 2 अंक बटोरा है। चौथे स्थान पर पाकिस्तान है, जोकि यूएसए से हार चुका है। ग्रुप में सबसे आखिरी स्थान पर आयरलैंड की टीम है। आयरलैंड को भारत और कनाडा दोनों टीम से हार मिली है।
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज की जीत से साफ हुआ सुपर-8 का समीकरण, इन 7 टीमों की क्वालिफिकेशन लगभग तय!
भारत से हार पर क्या बनेगा समीकरण
पाकिस्तानी टीम अगर भारत से मुकाबला हार जाता है। ऐसे में उसका सुपर-8 में पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा। टीम के 2 मैच में 0 अंक ही होंगे। वहीं, टीम का अगला मैच कनाडा और आयरलैंड से होगा। इन दोनों मुकाबलों में पाकिस्तान को बड़ी जीत हासिल करनी होगी, साथ ही टीम यह भी चाहेगी कि यूएसए भारत और आयरलैंड दोनों टीमों से हार जाए। यूएसए की एक भी जीत पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी।
ये भी पढ़ें:- युगांडा ने बनाया T20 WC इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, वेस्टइंडीज को मिली एकतरफा जीत
भारत से जीतने के बाद भी आसान नहीं होगी राह
पाकिस्तान अगर भारत से मुकाबला जीत जाता है तो भी उसकी मुश्किलें कम नहीं होगी। पाकिस्तान को भारत से जीतने के बाद भी अपने बाकी के दोनों मैचों में अच्छे रन रेट से जीत हासिल करनी होगी। साथ ही यह भी दुआ करनी होगी कि भारतीय टीम यूएसए के खिलाफ अपना मैच जीत जाए। यूएसए भारत से हारता है और आयरलैंड से जीत हासिल करता है तो उसके 6 अंक होंगे। वहीं, भारत अगर पाकिस्तान से हार जाता है और यूएसए व कनाडा से जीतता है तो उसके भी 6 अंक होंगे। पाकिस्तान भी अपने तीनों मुकाबले जीत लेगा तो उसके भी 6 अंक होंगे। ऐसे में नेट रन रेट के आधार पर सुपर-8 में इंट्री मिलेगी।
ये भी पढ़ें: NED vs SA: कौन हैं ओटनील बार्टमैन? World Cup में नीदरलैंड की उड़ा डालीं धज्जियां
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: न्यूयॉर्क के मौसम पर आया बड़ा अपडेट, बारिश से धुला मैच तो दोनों टीमों को कितना नुकसान?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
9 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
29 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
53 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines