T20 WC 2024: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के बाद होगा पाक टीम का ऐलान, इन 18 में से मिलेंगे 15 खिलाड़ी

T20 WC 2024 Pakistan Team Squad: पाकिस्तान टीम को विश्व कप से पहले दो टी20 सीरीज खेलनी है। जिसको लेकर कई खिलाड़ियों की लंबे समय के बाद पाक टीम में वापसी हुई है।

t20 world cup 2024 Pakistan team squad Babar Azam

t20 world cup 2024 Pakistan team squad Babar Azam

T20 WC 2024 Pakistan Team Squad:  टी20 विश्व कप 2024 के लिए जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का स्क्वाड सामने आ चुका है तो वहीं अब फैंस की नजरें पाकिस्तान टीम के स्क्वाड पर टिकी हैं। हालांकि आज पाकिस्तान ने आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। इसको लेकर पाक टीम ने 18 खिलाड़ी चुने हैं। वहीं आयरलैंड के साथ होने वाले पहले टी20 मैच के बाद पाक टीम का टी20 विश्व कप के लिए स्क्वाड सामने आ सकता है।

विज्ञापन

इन दोनों टी20 सीरीज के लिए एक बार फिर से तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और ऑलराउंडर इमाद वसीम टीम के लिए खेलते दिखाई देंगे। पाकिस्तान टीम की गेंदबाजी इस बार काफी मजबूत दिखाई दे रही है। संन्यास वापस लेने के बाद मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम की टीम में वापसी से टीम काफी मजबूत हो गई है।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज से पहले पीसीबी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पाकिस्तान टीम का ऐलान किया है। पाकिस्तान सुपर लीग में कमाल का प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम को इन दोनों सीरीज के लिए चुना गया है। इसके अलावा हारिस राउफ और हसन अली की भी टीम में वापसी हुई है। न्यूजीलैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले ही पाक टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में सौप दी गई थी। जिसके बाद अब फिर से बाबर पाक टीम के कप्तान होंगे।

विज्ञापन

दोनों टी20 सीरीज के लिए पाक टीम का स्क्वाड

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा , शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ