---विज्ञापन---

खेल angle-right

T20 WC 2024: किस फ्रेंचाइजी के कितने खिलाड़ियों को मिला टीम में मौका, देखें पूरी लिस्ट

T20 World Cup 2024 Team India Squad: आईपीएल 2024 की कई फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। जिसमें सबेस ज्यादा एक फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी शामिल है।

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024 Team India Squad: आईपीएल 2024 के बीच टी20 विश्व कप 2024 को लेकर अब टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को मिलाकर टीम काफी संतुलित दिख रही है। जिन खिलाड़ियों को सेलेक्टर्स ने टीम में चुना है वे सभी आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं। टीम इंडिया के स्क्वाड में कई आईपीएल फ्रेचाइजियों के खिलाड़ियों ने जगह बनाई है वहीं कई फ्रेंजाइजियों के खिलाड़ियों को इस बार मौका नहीं मिला है। चलिए हम आपको इस खबर में बताते है कि किस फ्रेंचाइजी के कितने खिलाड़ियों को विश्व कप की टीम में मौका मिला है।

सबसे ज्यादा मुंबई के खिलाड़ी

विश्व कप के लिए टीम इंडिया में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह शामिल है। हार्दिक और सूर्या को छोड़कर रोहित और बुमराह कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। जसप्रीत बुमराह इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। 10 मैचों में बुमराह 14 विकेट अपने नाम दर्ज किया है।

---विज्ञापन---

राजस्थान रॉयल्स 3 खिलाड़ी

आईपीएल 2024 में संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही है। इस सीजन राजस्थान को महज एक ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। विश्व कप की टीम में इस फ्रेंचाइजी के 3 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल शामिल है।

---विज्ञापन---

दिल्ली कैपिटल्स 3 खिलाड़ी

इस बार आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स अच्छी लय में दिखाई दे रही है। विश्व कप की टीम में इस फ्रेंचाइजी के 3 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और खलील अहमद शामिल है। आईपीएल में ये तीनों ही खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीएसके 2 खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स फ्रैंचाइजी के 2 खिलाड़ियों को विश्व कप की टीम में चुना गया है। जिसमें ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे शामिल है। शिवम दुबे को पहली बार विश्व कप टीम में चुना गया है। आईपीएल 2024 में दुबे कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं।

---विज्ञापन---

RCB के 2 खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के भी दो खिलाड़ियों को विश्व कप की टीम में शामिल किया गया है। जिसमें विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शामिल है। विराट कोहली इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। विराट अभी तक 500 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है।

पंजाब किंग्स एक खिलाड़ी

पंजाब किंग्स की टीम से भी विश्व कप के लिए एक खिलाड़ी को चुना गया है। जिसमें तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह शामिल हैं। आईपीएल 2024 में अर्शदीप ने 10 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं लेकिन वो गेंदबाजी में थोड़े से महंगे भी साबित हुए है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी फ्रेंचाइजी से किसी भी खिलाड़ी को विश्व कप टीम में नहीं चुना गया है। फैंस को उम्मीद थी कि केकेआर के रिंकू सिंह और लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जरूर चुना जाएगा लेकिन इस सेलेक्टर्स ने इन खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं जताया।

ये भी पढ़ें;- T20 WC 2024: सेलेक्टर की बढ़ी दुविधा, टीम का ऐलान करते ही फ्लॉप हो गए ये 5 स्टार

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024 के बीच सुरेश रैना पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी का हुआ निधन

 

First published on: May 02, 2024 10:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola