Pakistani Player Ban: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होने वाला है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अपनी कमर कस चुकी है। इस आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है, सभी टीमों की कोशिश होगी कि कैसे भी करके इस ट्रॉफी को अपने नाम कर सके। पाकिस्तान की टीम भी इसी कोशिश में लगी है कि किसी भी तरह टी20 विश्व कप का खिताब अपनी झोली में डाल लें। लेकिन इस टूर्नामेंट के आगाज से पहले पाकिस्तान टीम के एक प्लेयर को बड़ा झटका लग गया है। पाकिस्तानी घातक बल्लेबाज को 5 साल के लिए बैन कर दिया गया है। खिलाड़ी ने पीएसएल में भी खूब धूम मचाई थी। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में लगातार 2 शतक जड़े थे, लेकिन अब खिलाड़ी के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। उन्हें ईसीबी अर्थात यूएई क्रिकेट बोर्ड द्वारा 5 साल के लिए बैन कर दिया है, ईसीबी ने देश के साथ विश्वासघात करने के कारण खिलाड़ी को बैन किया है। इससे खिलाड़ी ईसीबी के अंतर्गत आने वाले किसी भी टूर्नामेंट में अगले 5 साल तक हिस्सा नहीं ले सकेगा।
ये भी पढ़ें:- CSK vs SRH: अपने साथ-साथ 2 अन्य टीमों को भी ले डूबी चेन्नई! प्वाइंट्स टेबल में हो गया बड़ा उलटफेर
खिलाड़ी को क्यों किया गया बैन
इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम उस्मान खान है, जो पीएसएल में मोहम्मद रिजवान की टीम द मुल्तान सुल्तान के लिए खेलता है। पीएसएल 2024 में उस्मान खान के बल्ले से खूब रन बरसे थे। खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में 2 शतकीय पारी भी खेली थी। उस्मान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन वह यूएई टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला करते थे। अब जब उस्मान ने पीएसएल में शानदार पारियां खेली, तो पीसीबी को उन्हें अपनी टीम के साथ टी20 विश्व कप खिलाने का लोभ आ गया। खिलाड़ी भी पाकिस्तान ज्वाइन करने के लिए तैयार हो गए। वह आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान की ओर से खेलते दिख सकते हैं। पीएसएल खत्म होने के बाद सभी विदेशी खिलाड़ी स्वदेश लौट गए, लेकिन उस्मान पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ मिलकर प्रैक्टिस करने लगे।
ये भी पढ़ें:- RCB vs RR: मैक्सवेल और ग्रीन तो सिर्फ मुखौटा हैं! असल में ये 5 खिलाड़ी आपको ड्रीम 11 में कर सकते हैं मालामाल
इन लीग्स में हिस्सा नहीं ले सकेंगे खिलाड़ी
उस्मान खान की इसी करतूत के कारण ईसीबी नाराज हो गई। उस्मान इंटरनेशनल क्रिकेट में यूएई के लिए खेलता था, लेकिन जब उन्होंने पाकिस्तान ज्वाइन करने का फैसला कर लिया, तो ईसीबी ने उन्हें 5 साल के लिए बैन कर दिया। उस्मान अब 5 साल तक ईसीबी द्वारा आयोजित किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकेंगे। विश्व कप से पहले पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है, उम्मीद है कि उस्मान इस सीरीज में भी खेलते दिखेंगे। खिलाड़ी को 5 साल के लिए बैन किया गया, इसका अर्थ है कि वह 2029 तक संयुक्त अरब अमीरात में दो ट्वेंटी 20 लीग, आईएलटी20 और अबू धाबी टी10 खेलते नहीं दिखेंगे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines