T20 World Cup 2024: कोच नहीं फौज करा रही पाकिस्तानी टीम की ट्रेनिंग, चौंकाने वाली है वजह

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान की क्रिकेट पाक सेना के साथ खास ट्रेनिंग कर रही है। जिसका वीडियो सामने आया है। अब पाक टीम के आर्मी के साथ ट्रेनिंग करने की वजह भी सामने आई है।

T20 World Cup 2024 Pakistan army train pakistan cricket team babar azam

T20 World Cup 2024 Pakistan army train pakistan cricket team babar azam Image Credit: Social Media

T20 World Cup 2024: जून में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 को लेकर पाकिस्तान टीम जमकर तैयारी कर रही है। टूर्नामेंट से पहले पाक टीम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शाहीन अफरीदी को हटाकर एक बार फिर से बाबर आजम को पाकिस्तान की टीम का कप्तान बना दिया गया है। वहीं अब पाकिस्तान की टीम आगामी विश्व कप से पहले फौज के साथ एक खास ट्रेनिंग कर रही है। ये पहली बार है जब किसी देश की क्रिकेट टीम की ट्रेनिंग कोच नहीं बल्कि वहां सेना करा रही है। इसकी वजह भी बड़ी चौकाने वाली है जो सामने आ गई है।

विज्ञापन

सामने आया ट्रेनिंग का वीडियो

दरअसल इन दिनों पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पाकिस्तान की आर्मी के साथ ट्रेनिंग कर रही है। काकुल में सेना के ट्रेनिंग कैंप में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स जमकर पसीना बहा रहे हैं। खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न अभ्यास और अभ्यास करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें खिलाड़ी दीवारों को लांघने से लेकर रस्सा चढ़ने तक की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब सबके मन में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर फौज के साथ पाकिस्तानी क्रिकेटर्स क्यों ट्रेनिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल लंबे समय से पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के फिटनेस टेस्ट नहीं हो पा रहे थे और खिलाड़ी बिना फिटनेस के क्रिकेट खेल रहे थे। ऐसे में अब आगामी टी20 विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर पाकिस्तानी फौज ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 में बाबर आजम करेंगे कप्तानी

बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप से पहले एक बार फिर से वनडे और टी20 फॉर्मेट का कप्तान बना दिया है। जिसके बाद बाबर आजम अब टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। दरअसल वनडे विश्व कप 2023 में बाबर पाक टीम के कप्तान थे और इस टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जिसके बाद बाबर आजम को हटाकर शाहीन को टीम का नया कप्तान बना दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ