T20 World Cup 2024 USA Vs PAK: डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में 6 जून को पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला खेला गया। जिसमें पाकिस्तान की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला था। टॉस जीतकर यूएसए ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए थे।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम ने भी 159 रन बनाए। यूएसए की तरफ से कप्तान मोनांक पटेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। मैच टाई होने पर दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में यूएसए को जीत मिली। कप्तान मोनांक पटेल ने जीत को लेकर एक बहुत बड़ी बात कही।
ये भी पढ़ें:- ‘ये कहां फंस गया..’ PAK की हार के बाद गैरी कर्स्टन को लेकर फैंस के रिएक्शन वायरल
‘हमें कभी सुपर ओवर में नहीं जाना चाहिए था’
पाकिस्तान और अमेरिका के बीच खेले गए मैच का परिणाम आखिरकार सुपर ओवर में निकला। दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने से मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला। सुपर ओवर में यूएसए के धाकड़ गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। जीत के बाद टीम के कप्तान ने कहा हम पहली ही गेंद से पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए हमने शुरुआत में अच्छे बल्लेबाजी की। आखिरी के अंतिम चार ओवरों में हमने गति खो दी। अगर हम अपने गति को बरकरार रखते तो हमें सुपर ओवर में नहीं जाना पड़ता।
सुपर ओवर में निकला था नतीजा
डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में जब कल खेल शुरू हुआ तो किसी को नहीं पता था कि मैच का परिणाम सुपर ओवर में निकलेगा। पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही यूएसए की टीम ने पाकिस्तान को इस मैच में करारी मात दी। पाकिस्तान की तरफ से दिए गए 159 रन के लक्ष्य को यूएसए ने बनाकर मैच को टाई कर दिया। जिसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर खेला गया। जिसमें यूएसए ने 19 रन का लक्ष्य पाकिस्तान को दिया। पाकिस्तान 6 गेंदो पर 13 रन ही बना पाई और मैच हार गई।
ये भी पढ़ें:- PAK Vs USA: क्रिकेट मैदान पर फिर विवाद, पाकिस्तानी गेंदबाज पर लगा गेंद से छेड़छाड़ का आरोप
ये भी पढ़ें:- कौन हैं सौरभ नेत्रवलकर? भारत के लिए खेला विश्व कप, अब USA टीम में रहकर PAK को दिखाया आयना
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
14 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines