T20 World Cup 2024 USA Vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने पहले विश्व कप 2024 के मैच में यूएसए से हार का सामना करना पड़ा। यूएसए से मिली हार के बाद पाक टीम का जमकर मजाक उड़ रहा है। वहीं अब इस मैच को लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है। इस मैच में पाकिस्तान टीम के एक तेज गेंदबाज पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस गेंदबाज पर ये आरोप यूएसए के खिलाड़ी ने ही लगाया है।
हारिस राउफ पर लगा आरोप
पाकिस्तान और यूएसए के साथ खेले गए मैच के बाद यूएसए के अनुभवी क्रिकेटर रस्टी थेरॉन ने तेज गेंदबाज हारिस राउफ पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। रस्टी थेरॉन ने ट्वीट करके लिखा कि हारिस राउफ को नाखून से गेंद को खरोचा। जो गेंद 2 ओवर पहले ही बदली गई हो उस नई गेंद को रिवर्स करना आसान नहीं। आगे उन्होंने आईसीसी को टैग करके लिखा क्या हम सिर्फ दिखावा करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- PAK vs USA: मोहम्मद आमिर के बचाव में उतरे जडेजा, कहा- ‘4 साल पहले अश्विन के साथ यही हुआ था’
पाकिस्तान को यूएसए की ऐतिहासिक जीत
यूएसए ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। इसके बाद 20 ओवर में यूएसए भी 159 ही बना पाई थी। फिर मैच का रिजल्ट निकालने के लिए दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर हुआ। सुपर ओवर में यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 रन बनाए। अब मैच को जीतने के लिए पाकिस्तान के सामने 20 रनों का लक्ष्य था। जिसके जवाब में पाक टीम महज 13 रन ही बना पाई थी।
ये भी पढ़ें:- ‘पाजी आराम से…’ USA की जीत पर गदगद हुए सूर्यकुमार, सौरभ को अनोखे अंदाज में दी बधाई
ये भी पढ़ें:- कौन हैं सौरभ नेत्रवलकर? भारत के लिए खेला विश्व कप, अब USA टीम में रहकर PAK को दिखाया आयना
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines