T20 World Cup 2024 Pakistan vs Ireland: पाकिस्तान की टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के आखिरी मुकाबले में जीत मिली। आयरलैंड के खिलाफ रविवार को फ्लोरिडा में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 107 रन का पीछा करने में पसीने आ गए। उसके 7 विकेट एक-एक कर आउट हो गए। हालांकि 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी ने 5 गेंदों में 2 छक्के ठोक 13 रन बनाए और मैच फिनिश कर दिया। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन लो स्कोरिंग मुकाबले में उसके 5 बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हो गए। आइए आपको बताते हैं वो कौन हैं…
मोहम्मद रिजवान
ओपनिंग करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस मैच में 16 गेंद ही खेल सके। उन्होंने 2 चौके लगाकर महज 17 रन बनाए। रिजवान को बैरी मैक्कार्थी ने छठे ओवर में पवेलियन भेजा। वह मार्क अडायर के हाथों कैच पकड़े गए।
सईम अयूब
रिजवान के साथ ओपनिंग करने आए सईम अयूब एक बार फिर फ्लॉप रहे। उन्होंने 17 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोक सिर्फ 17 रन बनाए। अयूब को पांचवें ओवर में मार्क अडायर ने लॉर्कन टकर के हाथों कैच करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
फखर जमां
वर्ल्ड कप के आखिरी मुकाबले में फखर जमां ने एक बार फिर निराश किया। उन्होंने 9 गेंद खेलीं और महज 5 रन बनाए। उन्हें नौवें ओवर में कर्टिस कैम्फर ने अपना शिकार बनाया।
उस्मान खान
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उस्मान खान फ्लॉप रहे। उस्मान ने 3 गेंद खेलीं और सिर्फ 2 रन बनाए। बाबर आजम को विकेट के पतझड़ के बाद उस्मान खान से उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने अपनी खराब बल्लेबाजी से निराश किया। उस्मान को बैरी मैक्कार्थी ने 10वें ओवर में आउट किया। हैरी टैक्टर ने उनका कैच पकड़ा।
शादाब खान
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान भी इस मुकाबले में गेंदबाजी-बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे। शादाब ने गेंदबाजी में 1 ओवर में 11 रन लुटाए तो वहीं बल्लेबाजी में 2 गेंदों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। शादाब को बैरी मैक्कार्थी ने आउट किया। लॉर्कन टकर ने उनका कैच पकड़ा। शाहीन अफरीदी इस मैच के स्टार रहे। उन्होंने तीन विकेट भी लिए। बहरहाल, पाकिस्तान की टीम अब इस लाज बचाने वाली जीत के साथ घर वापस लौट जाएगी, लेकिन कप्तान बाबर आजम के सामने कई सवाल खड़े होंगे। पीसीबी ने एक्शन लेने की भी बात कही है। देखना होगा कि पाकिस्तान की टीम के फ्लॉप खिलाड़ियों का क्या हाल होता है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहुंची ये सातवीं टीम, अब इन 2 टीमों के बीच होगा संघर्ष
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत की सेमीफाइनल की राह आसान, इन दो टीमों से कभी नहीं हारी है भारतीय टीम
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
11 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
37 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines