---विज्ञापन---

खेल angle-right

OMAN Vs NAM: टूर्नामेंट की शुरुआत में ही फैंस को मिला सुपर ओवर का रोमांच, ये खिलाड़ी रहा जीत का हीरो

T20 World Cup 2024 OMAN Vs NAM: ओमान और नामीबिया के बीच खेला गया मुकाबला टाई हो गया था। जिसके बाद सुपर ओवर से मैच का नतीजा निकाला गया। सुपर ओवर में नामीबिया ने ओमान को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज किया है।

---खबर नीचे जारी है---

T20 World Cup 2024 OMAN Vs NAM: टी20 विश्व कप 2024 में आज तीसरा मुकाबला ओमान और नामीबिया के बीच खेला गया। इस मैच में फैंस को सुपर ओवर का रोमांच देखने को मिला। सुपर ओवर में नामीबिया ने ओमान को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 बनाए थे। जिसके बाद ओमान की टीम भी 19.4 ओवर में 109 रनों पर ढेर हो गई थी। जिसके बाद मैच का रिजल्ट सुपर ओवर से निकाला गया।

सुपर ओवर में नामीबिया की हुई जीत

इस टूर्नामेंट में ये दोनों टीमों का पहला मैच था। मैच में टॉस जीतकर नामीबिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मैच में दोनों टीम बराबर का स्कोर ही बना पाई थी। जिसके बाद मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकाला गया। सुपर ओवर में नामीबिया ने 21 रन बनाए थे। जिसके बाद ओमान की टीम महज 10 रन बना सकी और मैच नामीबिया ने जीत लिया। नामीबिया की ये पहली जीत है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अगर रोहित-विराट आते हैं ओपनिंग, तो नंबर 3,4,5 पर कौन कर सकता है बल्लेबाजी

---खबर नीचे जारी है---

नामीबिया की जीत का हीरो

नामीबिया की तरफ से सुपर ओवर में डेविड वीज ने तूफानी बल्लेबाजी की। डेविड वीज ने सुपर ओवर में 3 चौके और शानदार छक्का जड़कर 21 रन ठोके। इस शानदार प्रदर्शन के चलते डेविड को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं मैच के बाद सुपर ओवर को लेकर डेविड वीज ने कहा कि मुझे विकेट का अंदाजा था और पता था कि सुपर ओवर में कैसे बल्लेबाजी करनी है। मुझे लगता है कि हमने सुपर ओवर में खुद को अच्छे से ढाल लिया था। ये पिच ऐसी थी जहां आपको कुछ समय बिताने की जरूरत होती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ा पूर्व चैंपियन खिलाड़ी, इस भूमिका में आएंगे नजर

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के हेड कोच बनने के लिए गंभीर तैयार, BCCI ने मान ली दिग्गज की ये 5 शर्तें?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 03, 2024 09:59 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola