T20 World Cup 2024 Team India Probable Playing 11 Rohit Virat Opening

T20 WC 2024: अगर रोहित-विराट आते हैं ओपनिंग, तो नंबर 3,4,5 पर कौन कर सकता है बल्लेबाजी

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। उम्मीद जताई जा रही है कि रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए विराट कोहली आ सकते हैं। फिर नंबर 3,4 और 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए कौन आ सकता है।

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का ओपनिंग कॉम्बिनेशन क्या हो सकता है, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। कयास लगाए जा रहे थे कि वॉर्मअप मैच में ओपनिंग कॉम्बिनेशन से भारतीय टीम के दोनों ओपनर का अंदाजा हो जाएगा, लेकिन रोहित ने अपने साथ ओपनिंग के लिए संजू सैमसन को बुला लिया, जो कि बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। इससे माना जा रहा है कि संजू को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। अब रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के 2 विकल्प हैं। पहला विकल्प यशस्वी जायसवाल है और दूसरा विराट कोहली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली और रोहित कर सकते हैं ओपनिंग

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मैच में यशस्वी जायसवाल को भी नहीं खिलाया गया, इससे यह भी साफ होता दिख रहा है कि यशस्वी को भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता है। अब जो उम्मीद जताई जा रही है कि रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को ओपनिंग करने के लिए बुलाया जा सकता है। विराट का आईपीएल में बतौर ओपनर रिकॉर्ड भी बेहद शानदार है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली ओपनिंग करने आ जाएंगे, तो नंबर 3, नंबर 4 और नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए कौन आ सकता है।

इस वीडियो में देखें क्या हो सकता है बल्लेबाजी क्रम…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ