T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट में कई सारी नई टीमें खेल रही हैं। जिनमें से एक है ओमान की टीम। विश्व कप में ओमान टीम की कप्तानी आकीब इलियास कर रहे हैं। आकीब इलियास की कहानी काफी इमोशनल है। अपने निजी जीवन में आकीब ने काफी कुछ झेला है। विश्व कप में ओमान के ओपनिंग मैच से पहले आकीब ने अपने निजी जीवन के बारे में इंडियन एक्सप्रेस को जानकारी दी। जिसने भी आकीब की कहानी सुनी वो इमोशनल हो गया।
कैंसर को हराया
ओमान टीम कप्तान आकीब इलियास वो दिन कभी नहीं भूल सकते, जब डॉक्टर ने उनको बताया था कि बाएं टखने में दर्द की वजह कैंसर का ट्यूमर है। डॉक्टर की ये बात सुनकर आकीब एकदम डर गए थे। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए आकीब इलियास ने बताया कि जब डॉक्टर ने उनको कैंसर की जानकारी दी तो उनको ऐसा लगा था कि क्रिकेट और जिंदगी दोनों खत्म हो गए है लेकिन डॉक्टर्स के वे आजतक आभारी है।
ये भी पढ़ें:- OMAN Vs NAM: टूर्नामेंट की शुरुआत में ही फैंस को मिला सुपर ओवर का रोमांच, ये खिलाड़ी रहा जीत का हीरो
इस बीमारी से जा चुकी है दोस्त की जान
आगे आकीब ने बताया कि साल 2021 में इसी बीमारी के कारण मेरे दोस्त की जान चली गई थी। जब डॉक्टर ने मुझे इस बीमारी के बारे में बताया तो मैं टूट गया था। ऐसा लग रहा था जैसे मेरी दुनिया ही खत्म हो गई हो। क्रिकेट खेलने की तो दूर की बात मेरे पास किसी भी तरह की कोई उम्मीद नहीं बची थी। मेरे मन में ये ख्याल आया कि क्या मैं अब जिंदा रह पाऊंगा। बाद में डॉक्टर्स की मेहनत से मैं ठीक हुआ और ठीक होने में मुझे 18 महीने का वक्त लगा।
ओमान को मिली हार
टी20 विश्व कप में ओमान का पहला मुकाबला नामीबिया के साथ हुआ। मैच में ओमान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। आने वाले मैचों में अब ओमान अपने प्रदर्शन में जरूर सुधार करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अगर सुपर ओवर भी हो जाए टाई, तो कैसे निकलेगा मैच का नतीजा?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: लाइव मैच में ‘गुलु-गुलु’, भारत-बांग्लादेश मैच में कपल के रोमांस का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
13 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
39 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines