T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत जून में होगी। अमेरिका और वेस्ट इंडीज में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ज्यादातर टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस बार विश्व कप के तहत फाइनल तक 55 मुकाबले होंगे, लेकिन अहम बात यह है कि दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है।
250 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा
क्रिकबज की खबर के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने दूसरे सेमीफाइनल के लिए 250 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम रखने का फैसला लिया है। जिससे मैच उसी दिन खत्म हो सके। यानी मैच के लिए एक्स्ट्रा 4 घंटे दिए गए हैं। ताकि टीमों को लगातार खेलने, यात्रा करने और फिर से खेलने पर मजबूर न होना पड़े। दरअसल, किसी भी टीम के पास फाइनल से पहले ट्रैवल के लिए एक ही दिन रहेगा। ऐसे में सेमीफाइनल और फाइनल के बीच बेहद कम समय मिलेगा। इस शेड्यूल पर लगातार सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद आईसीसी ने ये निर्णय करने का फैसला लिया है।
पहले सेमीफाइनल के लिए रखा गया रिजर्व डे
दरअसल, पहला सेमीफाइनल 26 जून को त्रिनिदाद में रखा गया है। यह स्थानीय समयानुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच अगले दिन सुबह 6 बजे से होगा। आयोजकों ने पहले सेमीफाइनल के लिए एक रिजर्व डे रखा है। अगर इस जगह पर बारिश होती है, तो मैच अगले दिन 27 जून को पूरा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, नजमुल हुसैन शांतो के हाथों में कमान
सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल
जबकि दूसरा सेमीफाइनल गुयाना में खेला जाएगा। यहां स्थिति थोड़ी अलग है। यह 27 जून को स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह रात 8.30 बजे से होगा। ये मैच उसी दिन हर हाल में खत्म करना होगा। इसके बाद 28 जून ट्रैवल डे होगा। जबकि फाइनल 29 जून को खेला जाएगा। माना जा रहा है कि भारत गुयाना में दूसरा सेमीफाइनल खेल सकता है। कैरेबियाई देशों में जून में गर्मी और बारिश की संभावना है। ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि मैचों पर बारिश का खतरा रहेगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 के बाद टीम इंडिया को मिलेगा नया हेड कोच, BCCI ने मांगे आवेदन
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: नीदरलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, बड़े नाम गायब, तूफानी बल्लेबाज माइकल लेविट की एंट्री
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
14 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
18 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines