Colin Munro Retire From International Cricket: आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर सभी टीमें तैयारियों में लगी हुई है। 1 जून से विश्व कप का आगाज होने वाला है, लेकिन इससे पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने अपने करोड़ों फैंस को करारा झटका दे दिया है। कीवी टीम के दिग्गज खिलाड़ी कॉलिन मुनरो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। विश्व कप टीम के लिए खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया था, ऐसे में खिलाड़ी ने संन्यास लेने का फैसला किया है। बता दें कि मुनरो ने खुद को विश्व कप के लिए उपलब्ध बताया था, लेकिन क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया।
ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS: विराट कोहली ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, रोहित शर्मा से सिर्फ एक कदम पीछे
टी20 क्रिकेट में 3 शतक लगा चुका है बल्लेबाज
कॉलिन मुनरो टी20 क्रिकेट के बेताज बादशाह रह चुके हैं। मुनरो इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 शतक लगा चुके हैं। वह विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। वह कीवी टीम के लिए ओपनिंग किया करते थे, जब तक मुनरो मैदान पर रहते थे, गेंदबाजों के पसीने छूटते थे। हालांकि उन्होंने आखिरी 4 वर्षों में एक भी इंटरनेशनल मुकाबले नहीं खेले थे। मुनरो ने आखिरी मुकाबला 2 फरवरी 2020 को भारत के खिलाफ ही खेला था। इस मैच के बाद 4 साल का वक्त बीत चुका है, लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है। इस कारण से उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS: ‘POTM’ बनने के बाद कोहली का बयान, स्ट्राइक रेट पर फिर तोड़ी चुप्पी
मुनरो का क्रिकेट करियर कैसा रहा
मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिए कुल 65 टी20 मुकाबले खेले हैं। 65 मैचों की 62 पारियों में उनके बल्ले से 1724 रन निकले हैं। खास बात है कि खिलाड़ी ने 156.44 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस दौरान उनका अधिकतम स्कोर 109 रनों का रहा है। मुनरो टी20 में 11 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा वनडे में भी मुनरो का रिकॉर्ड ठीक ठाक रहा है। मुनरो ने कुल 57 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें 104 की स्ट्राइक रेट से 1271 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतकीय पारी खेली है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines