T20 World Cup 2024 Netherlands Squad: नीदरलैंड ने टी-20 विश्व कप के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी स्कॉट एडवर्ड्स करेंगे। नीदरलैंड की टीम में कई बड़े खिलाड़ी नदारद हैं। फॉर्म में चल रहे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज कॉलिन एकरमैन और बाएं हाथ के स्पिनर रूलोफ वान डेर मेरवे को जगह नहीं मिल पाई है। उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनर टिम प्रिंगल और हार्ड-हिटिंग सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट को चुना गया है।
माइकल लेविट ने मचाया था तूफान
लेविट ने फरवरी में नेपाल में खेली गई टी-20 सीरीज में नामीबिया के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर हाहाकार मचाया था। इस दौरान उन्होंने 62 गेंदों पर 135 रन की पारी में 11 चौके और 10 छक्के जड़े थे। टीम में लेगस्पिनर साकिब जुल्फिकार और न ही गुगली एक्सपर्ट शारिज अहमद को जगह मिली है। हालांकि सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ’डोड खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
नीदरलैंड ने किए थे बड़े उलटफेर
नीदरलैंड की टीम को ग्रुप-डी में रखा गया है। उसके साथ इस ग्रुप में बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और नेपाल हैं। नीदरलैंड का पहला मैच 4 जून को नेपाल के खिलाफ होगा। यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा। नीदरलैंड की टीम ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया था। जहां उन्होंने सुपर 12 के दौरान बड़े उलटफेर किए थे। नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी थी।
टीम वर्ल्ड कप से पहले 18 मई से टी20 ट्राई-सीरीज खेलेगी। जिसमें उसका मुकाबला आयरलैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ होगा। नीदरलैंड चार टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद वे अमेरिका रवाना होंगे। जहां लॉडरहिल में श्रीलंका और फिर डलास में कनाडा के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेंगे।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: खिताब के लिए भिड़ेंगी 20 टीमें, अब तक 17 ने किया स्क्वॉड का ऐलान
नीदरलैंड टीम की टी20 विश्व कप टीम:
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), आर्यन दत्त, बास डी लीडे, डेनियल डोरम, फ्रेड क्लासेन, लोगान वैन बीक, मैक्स ओ’डोव्ड, माइकल लेविट, पॉल वैन मीकेरेन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, टिम प्रिंगल , विक्रम सिंह, विव किंग्मा, वेस्ले बर्रेसी।
रिजर्व: काइल क्लेन
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: 18.1 ओवर में चेज… 18 रन से जीत की जरूरत नहीं, बेंगलुरु इसके बिना भी कर सकती है क्वालीफाई
संबंधित खबरें
Asia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
20 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
27 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
56 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines