This Team Released T20 WC Jersey: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए कभी भी भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। 1 मई टीम घोषणा करने की आखिरी तारीख है, ऐसे में आज अगर टीम का ऐलान नहीं होता है, तो कल जरूर भारतीय टीम का स्क्वाड जारी हो जाएगा। इस कड़ी में एक टीम ने अपनी विश्व कप की जर्सी लॉन्च कर दी है। बीते दिन साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी जर्सी लॉन्च की थी। आज एक और टीम ने जर्सी लॉन्च करके अपने करोड़ों फैंस को तोहफा देने का काम किया है। चलिए जानते हैं किस टीम ने लॉन्च की नई जर्सी और यह दिखती कैसी है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ना संजू… ना सिराज, ईशान किशन को भी किया बाहर, पूर्व खिलाड़ी ने चुनी अनोखी टीम
ग्रुप D की टीम ने लॉन्च की जर्सी
आईसीसी विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून को होने वाला है, लेकिन क्रिकेट के करोड़ों दीवाने अभी से विश्व कप के उत्साह में डूबे हैं। सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस विश्व कप के आगाज का इंतजार कर रहे हैं। इस कड़ी में नेपाल की टीम ने अपने करोड़ों फैंस का उत्साह बढ़ाते हुए, विश्व कप के लिए अपनी जर्सी लॉन्च कर दी है। बता दें कि इस टी20 विश्व कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली है। इन 20 टीमों को कुल 4 ग्रुप में बांटा गया है। जिनमें ग्रुप A, B, C, D शामिल है। नेपाल टीम को ग्रुप डी में रखा गया है। इस टीम में नेपाल के अलावा साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और श्रीलंका भी शामिल है।
भारतीय टीम पर करोड़ों फैंस की नजर
बता दें कि विश्व कप से पहले भारत के करोड़ों क्रिकेट फैंस टीम के स्क्वाड का इंतजार कर रहे हैं। इस स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और किसका टीम से पत्ता साफ होने वाला है, यह देखने वाली बात होगी। आईपीएल 2024 में भारत के कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को रोमांचित किया और अपनी टीम को मैच जिताया है, जिनमें अभिषेक शर्मा, मयंक यादव, शशांक सिंह और रियान पराग कैसे नाम शामिल है। लेकिन इन खिलाडियों में से किन खिलाड़ियों को विश्व कप के लिए चुना जाएगा यह देखने वाली बात होगी।
ये भी पढ़ें:- DC vs KKR: कोलकाता की जीत से साफ हुई प्लेऑफ की रेस, अब ये 5 टीमें दावेदार… ये 5 हो सकती हैं बाहर
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines