Team India New Head Coach: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अब टीम इंडिया के लिए नए हेड कोच की तलाश में है। टी20 विश्व कप के बाद मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए बीसीसीआई ने सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग से भी संपर्क किया है और फ्लेमिंग बीसीसीआई की पहली पसंद भी बताए जा रहे हैं। जिसके बाद अब फ्लेमिंग को नया हेड कोच बनाने के लिए बीसीसीआई एमएस धोनी की मदद लेने पर विचार कर रही है।
फ्लेमिंग को कोचिंग अनुभव काफी ज्यादा
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग साल 2009 से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कोच हैं। धोनी की कप्तानी और फ्लेमिंग की कोचिंग में सीएसके ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। फ्लेमिंग का तालमेल भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ अच्छा बैठता है। जिसके चलते वे बीसीसीआई की पहली पसंद बने हुए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लेमिंग ने साल 2027 तक अपने अनुबंध को लेकर चिंता व्यक्त की है और उन्होंने इसके लिए मना किया था।
ये भी पढ़ें:- SRH या KKR… किसकी हार के लिए दुआ करेगी RCB, जानें किसकी जीत से बेंगलुरु को नुकसान
आईपीएल की शुरुआत से ही एमएस धोनी और फ्लेमिंग काफी करीब रहे हैं। ऐसे में धोनी से बेहतर फ्लेमिंग को और कोई नहीं मना सकता है। जिसपर बीसीसीआई विचार कर रही है। मैदान पर और मैदान के बाहर धोनी और फ्लेमिंग की अच्छी दोस्ती बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच बनने के लिए कहा गया था तब उन्होंने भी इसके लिए मना कर दिया था लेकिन बाद में राहुल को मना लिया गया था। ऐसे में अब बीसीसीआई को उम्मीद है कि अगर धोनी, फ्लेमिंग से बात करे तो शायद वो टीम इंडिया का कोच बनने के लिए मान जाए।
इन लीग में फ्लेमिंग निभाते हैं कोच की भूमिका
आईपीएल में सीएसके के अलावा स्टीफन फ्लेमिंग यूएसए की मेजर लीग क्रिकेट, साउथ अफ्रीका की टेक्सास सुपर किंग्स और जॉबर्ग सुपर किंग्स के लिए कोचिंग करते हैं। इसके अलावा फ्लेमिंग द हंड्रेड में साउदर्न ब्रेव के भी कोच हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: धोनी का नया वीडियो आया सामने, क्या RCB खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने में थी माही की गलती?
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
10 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
31 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
42 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
46 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines