T20 World Cup 2024: भारत में इन दिनों आईपीएल 2024 खेला जा रहा है। इस लीग के तुरंत बाद 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन भी आईपीएल के बीच ही होना है। वहीं हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि अप्रैल के अंत तक टीम इंडिया का स्क्वाड सामने आ सकता है। ऐसे में अगर वर्ल्ड कप 2023 के लिहाज से देखें तो कुछ खिलाड़ियों का खेलना लगभग तय है। वहीं मोहम्मद शमी जो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के स्टार रहे थे वह चोटिल हैं और टी20 वर्ल्ड कप में उनका खेलना मुश्किल है। अब ऐसे में शमी की जगह लेने के लिए एक खास नाम सामने आ रहा है।
कौन है वो धाकड़ खिलाड़ी?
दरअसल वो नाम ऐसे खिलाड़ी का है जिसने भारत के लिए मोहम्मद शमी के ही साथ 2015 वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया था। मगर उसके बाद 9 साल से वो खिलाड़ी गुमनाम था। आईपीएल 2023 में अचानक गुजरात टाइटंस के लिए उसकी एंट्री हुई और 14 मैच में 27 विकेट लेकर उसने सभी को चौंका दिया। वो खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि मोहित शर्मा हैं। आईपीएल 2024 में भी मोहित जलवा बिखेरना शुरू कर चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात की जीत और उससे पहले मुंबई के खिलाफ गुजरात की जीत में उनका अहम योगदान रहा था। ऐसे में आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी उनकी दावेदारी नजर आने लगी है।
क्या 9 साल बाद हो पाएगी वापसी?
अब 9 साल बाद क्या मोहित शर्मा टीम इंडिया में वापस जगह बना पाएंगे? अगर मौजूदा परफॉर्मेंस और टीम इंडिया की जरूरत के हिसाब से देखें तो मोहित वेस्टइंडीज और यूएसए की स्लो पिच पर असरदार साबित हो सकते हैं। उनके पास काफी वैरिएशन हैं। वह स्लो बॉल भी फेंकते हैं, और वह डेथ ओवर्स में अच्छी यॉर्कर भी डालते हैं। बुमराह और अर्शदीप के साथ वह टी20 के स्क्वाड में टीम इंडिया की पेस बैट्री को और मजबूती दे सकते हैं।
कैसा है मोहित शर्मा का करियर रिकॉर्ड?
मोहित शर्मा ने 2015 में एमएस धोनी की कप्तानी में वनडे और टी20 इंटरनेशनल का आखिरी मैच खेला था। जबकि 2013 में वनडे डेब्यू करते हुए मोहित ने 26 मैचों में 31 विकेट लिए। इसके अलावा भारत के लिए 8 टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए मोहित ने 6 विकेट अपने नाम किए। उनके नाम आईपीएल के 103 मुकाबलों में 125 विकेट दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- CSK vs DC: धोनी ने क्यों नहीं दी जडेजा को स्ट्राइक, क्या माही के कारण हारी चेन्नई? सोशल मीडिया पर फैंस नाराज
यह भी पढ़ें- T20 WC 2024: बाबर के कप्तान बनते ही फिर शुरू हुई गुटबाजी, शाहिद अफरीदी ने शुरू किया विवाद
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines