T20 WC 2024: बाबर के कप्तान बनते ही फिर शुरू हुई गुटबाजी, शाहिद अफरीदी ने शुरू किया विवाद

Shahid Afridi Started New Controversy: बाबर आजम को एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बना दिया गया है। बाबर के कप्तान बनते ही पाकिस्तान में फिर से गुटबाजी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने अब नए विवाद को जन्म दे दिया है।

T20 WC 2024 Shahid Afridi Support Shaheen Afridi after Babar Azam Captain

बाबर आजम, शाहीन अफररीदी और शाहिद अफरीदी।

Shahid Afridi Started New Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले पीसीबी ने अपनी टीम का कप्तान बदल दिया है। व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए पाकिस्तान के कप्तान एक बार फिर से बाबर आजम बन गए हैं। पीसीबी ने शाहीन अफरीदी से कप्तानी की जिम्मेदारी वापस ले ली और एक बार फिर से बाबर को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी शान मसूद ही करते रहेंगे। ऐसे में बाबर आजम के कप्तान बनते ही पाकिस्तान में फिर से गुटबाजी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने शाहीन अफरीदी से कप्तानी छीनने और और बाबर आजम को कप्तानी सौंपने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम में नया विवाद शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘पीसीबी का फैसला सरासर गलत’- शाहिद

बता दें कि आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के क्वालिफायर से पाकिस्तान के बुरी तरह बाहर होने के बाद बाबर आजम पर खूब दबाव बनाया जा रहा था। पाकिस्तान की इस स्थिति के लिए बाबर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। इस कारण से बाबर ने खुद ही दबाव में आकर कप्तानी छोड़ दी थी, इसके बाद पीसीबी ने शाहीन अफरीदी को नया कप्तान चुना था, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम की स्थिति बद से बदतर हो गई। पाकिस्तान की कंडीशन पहले से भी बुरी हो गई। जून महीने में टी20 विश्व कप का आगाज होने वाला है, इस कारण से पीसीबी ने एक बार फिर से बाबर को कप्तान बनाने का फैसला किया। लेकिन अब शाहिद अफरीदी ने बखेड़ा शुरू कर दिया है। शाहिद ने पीसीबी के इस फैसले को गलत बताया है।

विज्ञापन

शाहिद अफरीदी ने क्या कहा

मालूम हो कि शाहिद अफरीदी पूर्व कप्तान शाहीन अफरीदी के ससुर हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं चयन समिति में बैठे अनुभवी क्रिकेटरों के फैसले से काफी हैरान हूं। शाहीन अफरीदी से कप्तानी छीनना सरासर गलत फैसला है, लेकिन अगर कप्तान बदलना ही था, तो बाबर आजम को कप्तान नहीं बनाकर विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को कप्तान बनाना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि अब पीसीबी ने फैसला कर ही लिया है, तो इस फैसले को मैं स्वीकार करता हूं और बाबर आजम को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। अफरीदी ने इस पोस्ट के जरिए साफ तौर पर यह इशारा कर दिया है कि पीसीबी को शाहीन से कप्तानी नहीं लेनी चाहिए थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ